फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs new zealand: 2nd Test, Preview, kolkata

कोलकाता टेस्ट से टीम इंडिया को मिल सकती है दोहरी खुशी

Thu, 29 Sep 2016 06:24 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 29 Sep 2016 06:24 PM IST
विज्ञापन
India vs new zealand: 2nd Test, Preview, kolkata
Team India - फोटो : PTI
अपने 500वें टेस्ट में जोरदार जीत के बाद टीम इंडिया एक बार फिर मैदान पर उतरने को तैयार है। विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया अपनी सरजमीं पर 250वां मैच खेलेगी और उसका लक्ष्य होगा कि इस ऐतिहासिक मैच में भी उसे शानदार जीत मिले। भारत यह मैच जीत जाता है तो घरेलू धरती पर उसके लगातार 12 टेस्ट में एक भी मैच नहीं हारने का रिकॉर्ड कायम रहेगा।
विज्ञापन


साथ ही टीम इंडिया अगर कोलकाता के ईडन गार्डंस में होने वाले न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में जीत हासिल करती है तो उसे पाकिस्तान को पछाड़ कर एक बार फिर से टेस्ट में नंबर वन टीम का दर्जा मिल जाएगा। भारत ने पिछले 12 मैचों में 10 में जीत हासिल की है जबकि 2 ड्रॉ पर खत्म हुए। टीम इंडिया दिसंबर, 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में मिली हार के बाद से अभी तक कोई मैच नहीं हारी है।
विज्ञापन


विराट कोहली की अगुवाई में भारत को अगले कुछ महीनों में अपने घर में 13 टेस्ट मैच खेलने हैं जिसमें टीम ने कानपुर में खेला गया पहला मैच 197 रनों से जीत कर इस सिलसिले की शानदार शुरुआत की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहित और गंभीर बल्ले से कर सकते हैं कमाल

India vs new zealand: 2nd Test, Preview, kolkata
रोहित शर्मा - फोटो : getty
कानपुर के ग्रीनपार्क में कप्तान विराट कोहली के चार गेंदबाजों के साथ उतरने के फैसले ने सबको हैरान किया था लेकिन उनका साहसिक कदम टीम के लिए सार्थक साबित हुआ। भारतीय स्पिनरों रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा दोनों ने मिलकर 16 विकेट अपने कब्जे में लिया। घरेलू सरजमीं पर स्पिन का मंत्र अभी नहीं बदला है।

हालांकि टीम इंडिया का थिंक टैंक ईडन में दोबारा बिछाए गए विकेट को लेकर थोड़ा चिंतित है जो पहली बार आजमाया जाएगा। इसका मतलब यह है कि कप्तान कोहली चार गेंदबाजों के साथ उतरने का खतरा नहीं ले सकते। यहां लेग स्पिनर अमित मिश्रा प्रभावी हो सकते हैं। ऑफ स्पिनर अश्विन की मध्यमा उंगली में दर्द है जो कप्तान कोहली के लिए चिंता का विषय हो सकता है। अश्विन ने कानपुर में तीसरे दिन के खेल के बाद कहा था कि उनकी उंगली में ‘कोर्न’(त्वचा फूलने के कारण दर्द होना) है और उन्होंने पिछले 25 दिनों से ज्यादा गेंदबाजी नहीं की है।

अश्विन ने अपने 37वें मैच में 10 विकेट लेकर 200 विकेट क्लब में भी प्रवेश किया। बल्लेबाजी की बात करें तो बाएं हाथ के ओपनर गौतम गंभीर ने दो साल बाद वापसी की है। अभी यह देखना बाकी है कि उन्हें अंतिम एकादश में मौका मिलता है या नहीं।

बल्लेबाजी में रोहित शर्मा ने दूसरी पारी में अच्छा प्रदर्शन किया। वैसे भी ईडन गार्डंस रोहित का पसंदीदा मैदान है जहां उन्होंने वनडे में 264 रन की विश्व रिकॉर्ड पारी खेली थी। कप्तान कोहली का बल्ला भी चुप्पी तोड़ सकता है। जुलाई में वेस्टइंडीज के खिलाफ 200 रन बनाने के बाद कोहली ने बड़ी पारी नहीं खेली है। न्यूजीलैंड टीम के स्पिनर जीतन पटेल यहां इंग्लैंड से पहुंच चुके हैं। काउंटी चैंपियनशिप में वारविकशायर की ओर से खेल रहे जीतन 69 विकेट लेकर सबसे आगे चल रहे थे। वह बाएं हाथ के स्पिनर मिशेल सैंटनर और लेग स्पिनर ईश सोढ़ी भारतीय बल्लेबाजों के लिए चुनौती खड़ी कर सकते हैं। 

जयंत यादव को मिल सकता है मौका 

India vs new zealand: 2nd Test, Preview, kolkata
जयंत यादव - फोटो : espncricinfo
इशांत शर्मा की जगह बुलाए गए जयंत यादव स्टैंड बाई हैं और अगर उंगली में दर्द से परेशान अश्विन के लिए यहां खेलना ज्यादा दर्दनाक हो जाता है तो हरियाणा के इस ऑफ स्पिनर को टेस्ट कैप मिल सकती है, हालांकि इससे भारत की योजना में खलल पड़ सकता है।

जयंत ने भारत-ए के ऑस्ट्रेलिया दौरे में अनाधिकृत टेस्ट में सात विकेट लिए थे। इसके अलावा 2014-15 रणजी ट्रॉफी में उन्होंने 33 विकेट लिए थे। मुंबई के खिलाफ ईरानी कप में वह आठ विकेट लेने में सफल रहे थे। जयंत बल्लेबाजी भी कर लेते हैं और प्रथम श्रेणी में दोहरा शतक लगा चुके हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed