Highlights, IND vs NZ: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में भारत की दूसरी हार, न्यूजीलैंड ने 2-0 से जीती सीरीज
India vs New Zealand 2nd Test Match Day 3 Live Cricket Score: बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर न्यूजीलैंड ने दूसरे और आखिरी टेस्ट में भारत को सात विकेट से हराकर दो मैच की टेस्ट सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत अपनी पहली पारी में 242 रन पर ऑलआउट हो गया। जवाब में न्यूजीलैंड की पहली पारी 235 रन पर सिमट गई। इस तरह पहली पारी के आधार पर भारत को सात रन की बढ़त मिली थी। वहीं, दूसरी पारी में भारतीय टीम महज 124 रन पर ही ऑलआउट हो गई। इस तरह न्यूजीलैंड को जीत के लिए 132 रन का लक्ष्य मिला, जिसे कीवी टीम ने आसानी से हासिल कर ली।
लाइव अपडेट
जैमीसन बने मैन ऑफ द मैच
अपनी पहली सीरीज खेल रहे काइल जैमीसन को मैन ऑफ द मैच चुना गया। 6 फीट 8 इंच लंबे इस गेंदबाज ने पहली पारी में जहां 5 विकेट चटकाए तो नौवें क्रम पर आकर बल्ले से अहम 49 रन बनाए।What a maiden series this has been for him 👏#NZvIND pic.twitter.com/gooSry4ADX
— ICC (@ICC) March 2, 2020
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत की दूसरी हार
भारतीय टीम को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में दूसरी हार झेलनी पड़ी। दोनों ही हार इसी सीरीज में आई। न्यूजीलैंड ने 120 अंक हासिल किए और अब उसके ऑस्ट्रेलिया के बराबर 360 अंक हो गए हैं। भारत 9 मैच में सात जीत और दो हार के साथ अब भी शीर्ष पर बरकरार है।A full 120 points for New Zealand from the #NZvIND series https://t.co/WbZOl163mL pic.twitter.com/qXNT6k2UXt
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) March 2, 2020
दूसरे पायदान पर पहुंचा न्यूजीलैंड
इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड की टीम आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में दूसरे पायदान पर पहुंच गई। भारतीय टीम जहां 116 रेटिंग पॉइंट्स के साथ पहले स्थान पर बरकरार है तो कीवी टीम ऑस्ट्रेलिया को पछाड़ते हुए दूसा पायदान हथिया लिया है।The Test series win takes New Zealand up two spots to No. 2 in the Test rankings#NZvIND https://t.co/OJMH97Q3xo pic.twitter.com/y5TJV2jeuz
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) March 2, 2020
न्यूजीलैंड ने दूसरे टेस्ट में भारत को सात विकेट से हराया
New Zealand sweep India 2-0!
— ICC (@ICC) March 2, 2020
It's a seven-wicket victory for the @BLACKCAPS and they take all 120 World Test Championship points!
👏 👏 👏 #NZvIND pic.twitter.com/VX9Vu6DtWs
इस तरह पहली पारी के आधार पर भारत को सात रन की बढ़त मिली थी। वहीं, दूसरी पारी में भारतीय टीम महज 124 रन पर ही ऑलआउट हो गई। इस तरह न्यूजीलैंड को जीत के लिए 132 रन का लक्ष्य मिला, जिसे टॉम लाथम और टॉम ब्लंडेल की शानदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत कीवी टीम ने आसानी से हासिल कर लिया।