IND vs NZ 1st Test: बारिश की वजह से पहले दिन का खेल खत्म, भारत का स्कोर 122/5
भारत बनाम न्यूजीलैंड लाइव क्रिकेट स्कोर: न्यूजीलैंड-भारत के बीच दो मैच की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला वेलिंग्टन के बेसिन रिजर्व में खेला जा रहा है। कीवी टीम के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। चायकाल से लगातार बारिश की वजह से पहले दिन का खेल जल्दी ही खत्म करना पड़ा। पहले दिन सिर्फ 55 ओवर का ही खेल हो सका। भारत के 122 रन पर पांच विकेट गिरे। जेमीसन ने अपने डेब्यू मैच में भारत के तीन विकेट झटके।
लाइव अपडेट
बारिश ने मैच में डाला खलल
न्यूजीलैंड की तरफ से टेस्ट डेब्यू कर रहे काइल जेमीसन सबसे सफल गेंदबाज रहे। जेमीसन ने पुजारा, विराट और विहारी समेत तीन विकेट चटकाए। उनके अलावा बोल्ट और साउदी ने एक-एक विकेट लिए।
STUMPS!
— BCCI (@BCCI) February 21, 2020
There will be no further play on Day 1 due to rains #NZvIND pic.twitter.com/wFkbJeSNyA
दस बजे होगा पिच का निरीक्षण
वेलिंग्टन में अभी भी तेज हवाओं के साथ बारिश जारी है। लेकिन बीसीसीआई के अनुसार बारिश के रुकने पर भारतीय समयानुसार सुबह दस बजे पिच का निरीक्षण किया जाएगा।Update - Inspection at 5.30 pm local time if no further rains.#NZvIND
— BCCI (@BCCI) February 21, 2020
वेलिंग्टन में बारिश
वेलिंग्टन में चल रहे पहले टेस्ट में बारिश शुरू हो गई है और पिच को कवर से ढकना पड़ा है। हालांकि अभी चायकाल है और मैच रुका हुआ है लेकिन मैच में थोड़ी देरी हो सकती है।A bout of heavy drizzle out there and the groundsmen have covered the pitch at the moment.
— BCCI (@BCCI) February 21, 2020
Stay tuned for updates....#NZvIND pic.twitter.com/E0NLMB3KnM
चायकाल
India lose two wickets in the second session on Day 1 of the 1st Test.
— BCCI (@BCCI) February 21, 2020
Rahane (38*) and Pant (10*) keep the scoreboard ticking at Tea.
Scorecard - https://t.co/tW3NpQIHJT #NZvIND pic.twitter.com/MqsjeBJ6Dq
ड्रिंक्स ब्रेक के बाद विहारी आउट
दोपहर की ड्रिंक्स ब्रेक के बाद खेल फिर से शुरू हुआ लेकिन भारत के लिए निराशाजनक रहा। जेमीसन ने ओवर की शुरुआत की और ओवर की पहली ही गेंद पर हनुमा विहारी को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। विकेटकीपर वाटलिंग को कैच देने से पहले विहारी ने 20 गेंदों में सात रन बनाए। भारत का स्कोर 101/5, अजिंक्य रहाणे-(28) और ऋषभ पंत (0)टेलर का कीर्तिमान
कीवी टीम के अनुभवी बल्लेबाज रॉस टेलर कीर्तिमान रचा है। आज टेलर अपने करियर का 100वां अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैच खेलने के लिए मैदान पर उतरे हैं। इसके साथ ही वह क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में 100 मैच खेलने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। 35 साल के टेलर ने 2007 में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था।Test match No.💯 for Ross Taylor! 🙌
— ICC (@ICC) February 20, 2020
He becomes the first player ever to play 100 matches in all three international formats! 🎉 #NZvIND pic.twitter.com/GxmK3IufDK
मयंक आउट
लंच तक भारत का स्कोर
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही और पांचवे ओवर में ही पहला झटका लगा। ओपनर पृथ्वी शॉ ने तेज शुरुआत की, लेकिन टीम साउथी ने महज 16 रन के स्कोर पर उनको क्लीन बोल्ड कर दिया ।
भारत का दूसरा विकेट चेतेश्वर पुजारा के रूप में गिरा। पुजारा का विकेट पहला टेस्ट खेल रहे कीवी गेंदबाज काइल जेमीसन लिया ने हासिल किया। कप्तान विराट कोहली सात गेंद पर दो रन बनाकर रॉस टेलर को अपना कैच दे बैठे। काइल ने कोहली को आउट कर न्यूजीलैंड को बड़ी सफलता दिलाई।