फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs England Virat Kohli says i have never played for hundreds in my life on question of century drought in international cricket 

100 को तरसते विराट: 43 पारियों से नहीं जड़ पाए सेंचुरी, बोले- कभी शतक के लिए नहीं खेला

Sat, 27 Mar 2021 11:20 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 27 Mar 2021 11:20 AM IST
विज्ञापन
India vs England Virat Kohli says i have never played for hundreds in my life on question of century drought in international cricket 
विराट कोहली - फोटो : social media

अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 70 शतक लगा चुके भारतीय कप्तान विराट कोहली पिछली 43 पारियों से सैकड़ा नहीं जड़ पाए हैं लेकिन उन्होंने साफ किया कि वह कभी किसी व्यक्तिगत उपलब्धि को ध्यान में रखकर बल्लेबाजी नहीं करते हैं। कोहली ने कहा, 'मैं जिंदगी में कभी शतक के लिए नहीं खेला।' पुणे में खेले गए दूसरे वनडे में हार के बाद एक सवाल के जवाब में उन्होंने यह बातें कही। दोनों ओपनर्स को सस्ते में गंवाने के बाद विराट कोहली ने केएल राहुल के साथ मिलकर पारी को संभाला।

विज्ञापन


'कभी रिकॉर्ड के लिए नहीं खेलता'
37 रन से टीम का स्कोर 158 रन तक ले गए। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 121 रन की साझेदारी हुई। इस बीच विराट ने 62 गेंदों में अपनी 62वीं फिफ्टी पूरी की। यह सीरीज में उनका लगातार दूसरा अर्धशतक था, जिस अंदाज में वह खेल रहे थे तो यह भरोसा जाग रहा था कि लंबे समय बाद उनके बल्ले से शतक आएगा, लेकिन ऐसा हो न सका। 32 वर्षीय विराट ने मैच के बाद मुरली कार्तिक से बातचीत करते हुए कहा कि, 'मैं व्यक्तिगत उपलब्धि के लिए नहीं खेलता। शायद यही वजह है कि मैंने इतने कम समय में इतने अधिक सैकड़े लगा दिए। टीम की जीत महत्वपूर्ण है। अगर मैं शतक लगाता हूं और टीम जीत हासिल नहीं करती तो वह कोई मायने नहीं रखता।’
विज्ञापन


488 दिन पहले बनाया था शतक
नवंबर 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए डे-नाइट टेस्ट मैच में उन्होंने सेंचुरी मारी थी। 488 दिन से कोहली के 71वें अंतरराष्ट्रीय शतक का इंतजार जारी है। लेग स्पिनर आदिल रशीद की एक बेहतरीन गेंद पर विकेटकीपर कप्तान जोस बटलर ने उन्हें लपका। यह वनडे क्रिकेट में तीसरा मौका था जब रशीद ने उन्हें आउट किया। हालांकि आउट होने से पहले विराट ने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 10 हजार रन भी पूरे किए। टॉस गंवाकर टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 336 रन बनाए। केएल राहुल ने 108 रन बनाए। विराट कोहली ने 66 तो ऋषभ पंत ने 40 गेंद में ताबड़तोड़ 77 रन पीट दिए। अंतिम ओवर्स में हार्दिक पांड्या ने 16 गेंद में 35 रन तो क्रुणाल ने नौ गेंद में नाबाद 12 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिन के रिकॉर्ड से सिर्फ छह शतक दूर
सचिन तेंदुलकर के विश्व रिकॉर्ड 49 वनडे शतक से विराट कोहली सिर्फ छह कदम ही दूर हैं। 14 अगस्त 2019 को ही उन्होंने 43 एकदिवसीय शतक जड़ दिया था। इस बीच खेले गए 14 मैच में वह 45.85 की औसत से आठ अर्धशतक भी जमाते हैं। 89 और 85 का स्कोर भी बनाया, लेकिन करीब आने के बावजूद शतक नहीं बना पाए। बीती रात इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने लगातार चौथा वनडे अर्धशतक जमाया। कोहली ने ऑस्ट्रेलिया में पिछले दो वनडे मैचों में दो अर्द्धशतक (89 और 63) बनाए जबकि इंग्लैंड के खिलाफ पहले एकदिवसीय मैच में 56 रन बनाए थे।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed