{"_id":"687faa01a5204210ef0b8cb5","slug":"india-vs-england-tendulkar-anderson-trophy-2025-manchester-weather-forecast-old-trafford-cricket-ground-pitch-2025-07-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG Weather: करो या मरो मुकाबले में बारिश बनेगी भारत की दुश्मन? जानिए मौसम रिपोर्ट और कब-कहां देखें मैच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG Weather: करो या मरो मुकाबले में बारिश बनेगी भारत की दुश्मन? जानिए मौसम रिपोर्ट और कब-कहां देखें मैच
Wed, 23 Jul 2025 09:11 AM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर
Published by: Mayank Tripathi
Updated Wed, 23 Jul 2025 09:11 AM IST
सार
Manchester Weather Report, Ind vs Eng 4th Test Day 1: इंग्लैंड ने लीड्स में खेले गए सीरीज के पहले मैच में जीत हासिल की थी, जबकि भारत ने दूसरे टेस्ट मैच को जीतकर सीरीज 1-1 से बराबर कर दी थी। लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में भारत ने दबदबा बनाया था, लेकिन पांचवें मैच में आसान सा लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी थी। इस हार के चलते भारत सीरीज में पिछड़ गया।
विज्ञापन
भारत बनाम इंग्लैंड
- फोटो : BCCI X
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला बुधवार (23 जुलाई) से मैनचेस्टर में खेला जाएगा। इस मैच में भारतीय टीम की नजर इंग्लैंड से पिछली हार का बदला लेने पर होगी। शुभमन गिल के नेतृत्व वाली टीम के लिए इस मैच में जीत दर्ज करना जरूरी है। इंग्लैंड की टीम पहले ही 1-2 से आगे चल रही है।
विज्ञापन
भारतीय टीम
- फोटो : PTI
सीरीज बचाने के लिए हर हाल में चाहिए जीत
इंग्लैंड ने लीड्स में खेले गए सीरीज के पहले मैच में जीत हासिल की थी, जबकि भारत ने दूसरे टेस्ट मैच को जीतकर सीरीज 1-1 से बराबर कर दी थी। लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में भारत ने दबदबा बनाया था, लेकिन पांचवें मैच में आसान सा लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी थी। इस हार के चलते भारत सीरीज में पिछड़ गया। अब उसे सीरीज में बने रहने के लिए चौथा मुकाबला हर हाल में जीतना होगा। भारत के लिए यह मैच काफी महत्वपूर्ण है, लेकिन खिलाड़ियों की चोट से उसकी मुश्किलें काफी बढ़ गई है।

मैच के दौरान बारिश
- फोटो : BCCI
क्या कहती है मौसम रिपोर्ट?
मैनचेस्टर टेस्ट में बारिश भारत के लिए मुसीबत बन सकती है। दरअसल, मुकाबले से एक दिन पहले यानी मंगलवार को मैनचेस्टर में काफी बारिश हुई। इससे पहले लीड्स और बर्मिंघम में भी बारिश के कारण खेल को रोकना पड़ा था। मौसम रिपोर्ट के अनुसार, मैनचेस्टर में 23 जुलाई को पूरे दिन बादल छाए रहने की संभावना है। दोपहर के बाद हल्की बारिश की हो सकती है जिसके धीरे-धीरे बढ़ने के आसार हैं। मौसम ठंडा और अस्थिर रहने वाला है। वहीं, तापमान 13 डिग्री सेल्सियस से अधिकतम 23 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है।

हम भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले चौथे टेस्ट मैच के लाइव टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी आपको यहां दे रहे हैं...
भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच कब से खेला जाएगा?
भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच बुधवार यानी 23 जुलाई से खेला जाएगा।
भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच कहां खेला जाएगा?
भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम पर खेला जाएगा।
भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच कब से शुरू होगा?
भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी दोपहर 3:00 बजे होगा।
भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज के प्रसारण का अधिकार सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। आप सोनी स्पोर्ट्स 1, सोनी स्पोर्ट्स 5, सोनी स्पोर्ट्स 3 (हिंदी), और सोनी स्पोर्ट्स 4 (तमिल और तेलुगु) चैनलों पर मैच का लुत्फ उठा सकते हैं।
भारत और इंग्लैंड के बीच चौथे टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
भारत और इंग्लैंड के बीच चौथे टेस्ट मैच को ऑनलाइन जिओहॉटस्टार (Jiohotsar) पर देखा जा सकता है। इसके साथ ही मैच से जुड़े लाइव अपडेट दर्शक Amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।