{"_id":"439bd3a4-614f-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"india-vs-england-ranchi-odi-preivew","type":"story","status":"publish","title_hn":"होम ग्राउंड पर अंग्रेजों को हराने को बेताब धोनी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
होम ग्राउंड पर अंग्रेजों को हराने को बेताब धोनी
रांची/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 18 Jan 2013 02:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोच्चि में शानदार जीत के बाद जोश से लबरेज टीम इंडिया अब कप्तान एमएस धोनी के होम ग्राउंड पर तीसरे वनडे में इंग्लैंड को पटखनी देने की तैयारी में है। धोनी के गृह शहर में हो रहे इस मैच को लेकर शहर के क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है और 40 हजार दर्शकों की क्षमता वाले स्टेंडियम की सभी टिकटें बिक चुकी हैं। ऐसे में धोनी को जहां दर्शकों का अपार समर्थन मिलेगा वहीं उनके सामने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखने का दबाव भी होगा।
विज्ञापन
धोनी से प्रशंसकों की उम्मीदें
पांच मैचों की इस सीरीज का पहला मैच राजकोट में इंग्लैंड ने जीता था जबकि कोच्चि में खेले गए दूसरे मैच में भारत ने शानदार जीत दर्ज की थी। भारत को इंग्लैंड के खिलाफ जीत से भले ही बड़ी राहत मिली है और टीम ने लय में लौटने के संकेत दे दिए हैं लेकिन इस मैच में भारत की ओपनिंग जोड़ी फ्लॉप रही थी जो टीम के लिए चिंता का विषय है। हालांकि इसके बाद मध्यम क्रम ने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई। धोनी ने 72 रन की कप्तानी पारी खेलकर आलोचकों को करारा जवाब दिया। वह एक बार फिर अपने घरेलू मैदान में अपने इसी प्रदर्शन को दोहराना चाहेंगे। उन्हें उनके घर में रोक पाना इंग्लैंड के गेंदबाजों के लिए आसान नहीं होगा।
विज्ञापन
ओपनिंग में दिख सकते हैं पुजारा
सलामी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे और गौतम गंभीर दूसरे वनडे में सस्ते में ही पवेलियन लौट गए थे। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि रांची में कप्तान धोनी ओपनिंग में रहाणे की जगह चेतेश्वर पुजारा को मौका दे सकते हैं। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में बढ़त बनाने के लिए विराट कोहली और युवराज सिंह को भी बेहतर प्रदर्शन करना होगा। टीम के लिए राहत की बात है कि सुरेश रैना पिछले मैच में अर्द्धशतक बनाकर फार्म में लौट आए हैं जबकि रवींद्र जडेजा ने बेहतरीन आलराउंड प्रदर्शन से खुद को साबित कर दिया। कप्तान को इन दोनों क्रिकेटरों से तीसरे मैच में भी ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।
विज्ञापन
युवा गेंदबाजों का साथ दें ईशांत
भारत के पास भुवनेश्वर कुमार और आर अश्विन के रूप में अच्छे युवा गेंदबाज हैं। लेकिन अनुभवी गेंदबाज ईशांत शर्मा का खराब प्रदर्शन चिंता का विषय बना हुआ है। शमी अहमद के पास भी तीसरे वनडे में खुद को साबित करने आ अच्छा मौका होगा। भारत ने भले ही दूसरा मैच अपने नाम कर लिया हो लेकिन वह इस बात को अच्छे से जानता है कि इंग्लैंड की टीम कमजोर नहीं है और उसके खिलाफ कोई भी गलती भारी पड़ सकती है।
बल्लेबाजों की मददगार है रांची की पिच
इंग्लैंड की ओर से एलेस्टर कुक को धोनी से सीखते हुए कप्तानी पारी खेलनी होगी। टीम के पास केविन पीटरसन और जोए रूट जैसे खिलाड़ी है जिन्हें काबू करना भारतीय गेंदबाजों के लिए बड़ी चुनौती होगा। रांची की पिच बल्लेबाजों की मददगार हो सकती है। (बीसीसीआई) की ईस्ट जोन पिच एंड ग्राउंड्स कमेटी के सूत्रों ने बताया कि सभी पिचें सपाट मालूम होती हैं और बल्लेबाजों को मदद देने वाली हैं।
दोनों टीमों ने किया जमकर अभ्यास
भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ बढ़त हासिल करने के लक्ष्य से नेट अभ्यास में जमकर पसीना बहाया। धोनी की अगुवाई में टीम इंडिया ने कड़ा अभ्यास किया। धोनी भी अपने होम टाउन में हो रहे मैच को लेकर खासे उत्साहित हैं और अपने प्रदर्शकों को जीत का तोहफा देने को बेताब है।
काफी उत्साहित हैं धोनी
धोनी ने कहा, 'तीसरा वनडे मेरे होम ग्राउंड रांची में होगा जो मेरे लिए काफी विशेष होगा। सीरीज में 1-1 की बराबरी हो जाने के बाद तीसरे मैच में दोनों टीमें बढ़त हासिल करने के लिए जी जान लगा देंगी ताकि आगामी मैचों में बढ़े हुए मनोबल के साथ मैदान पर उतर सकें।