{"_id":"612b6bc7bacfde7f4765fd0d","slug":"india-vs-england-michael-vaughan-says-you-cannot-have-four-rabbits-from-8-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"ENG vs IND: लीड्स में मिली करारी बाद वॉन ने टीम इंडिया को दी सलाह, कही ये बड़ी बात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ENG vs IND: लीड्स में मिली करारी बाद वॉन ने टीम इंडिया को दी सलाह, कही ये बड़ी बात
Sun, 29 Aug 2021 04:44 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sun, 29 Aug 2021 04:44 PM IST
सार
वॉन का मानना है कि अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने से समस्या का समाधान हो सकता है।
विज्ञापन
माइकल वॉन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
इंग्लैंड के हाथों तीसरे टेस्ट में मिली करारी हार के बाद पूर्व इंग्लिश कप्तान माइकल वॉन ने भारतीय टीम को सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि आपके पास आठ से लेकर 11वें स्थान तक चार बेहद कमजोर बल्लेबाज नहीं हो सकते। वॉन ने फेसबुक पोस्ट में लिखा, 'निश्चित तौर पर उन्हें अगले सप्ताह रवि अश्विन को चुनना चाहिए। आपके पास आठ से लेकर 11वें स्थान तक चार बेहद कमजोर बल्लेबाज नहीं हो सकते। लॉर्ड्स में मोहम्मद शमी की शानदार पारी ने उनके लिए निचले क्रम की बल्लेबाजी में उम्मीद की गलत किरण जगाई। वास्तव में, मोहम्मद शमी आठवें क्रम पर बल्लेबाजी करने के लायक नहीं है।'
विज्ञापन
वहीं, वॉन ने 'बीबीसी टेस्ट मैच स्पेशल पोडकास्ट' में कहा, 'अश्विन को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलनी चाहिए। भारतीय टीम लॉर्ड्स में बच गई लेकिन आपके पास आठवें, नौवें, 10वें और 11वें स्थान पर चार ऐसे खिलाड़ी नहीं हो सकते जो बल्लेबाजी में काफी कमजोर हो। अश्विन को खिलाना चाहिए, उन्होंने टेस्ट में पांच शतक लगाये हैं। उन्होंने 400 से अधिक टेस्ट विकेट लिये हैं। उसे इस टेस्ट टीम में शामिल होना चाहिए।'
विज्ञापन
लीड्स के हेंडिग्ले में खेले गए तीसरे टेस्ट में भारत को पारी और 76 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही इंग्लैंड की टीम पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की पहली पारी महज 78 रन पर ही सिमट गई। इसके जवाब में इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 432 रन बनाए। इस तरह पहली पारी के आधार पर मेजबान टीम को 354 रन की बढ़त मिली। वहीं, भारत की दूसरी पारी 278 रन पर ही ऑलआउट हो गई। इंग्लैंड की तरफ से दूसरी पारी में ओली रॉबिन्सन ने 65 रन देकर सर्वाधिक पांच विकेट लिए। वॉन का मानना है कि अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने से समस्या का समाधान हो सकता है।
विज्ञापन