{"_id":"5b6bd7774f1c1b66428b6b5b","slug":"india-vs-england-live-stream-when-and-where-to-watch-second-test-at-lords","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया-इंग्लैंड के बीच आज से महामुकाबला: कब और कहां देखें लाइव कवरेज और स्ट्रीमिंग","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टीम इंडिया-इंग्लैंड के बीच आज से महामुकाबला: कब और कहां देखें लाइव कवरेज और स्ट्रीमिंग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 09 Aug 2018 11:26 AM IST
विज्ञापन
jo root run out
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट गुरुवार से 'क्रिकेट के मक्का' कहे जाने वाले लॉर्ड्स स्टेडियम पर शुरू होगा।
विज्ञापन
कितने बजे शुरू होगा पहले दिन का खेल और कहां देखें लाइव
टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पहले दिन का खेल स्थानीय समयानुसार सुबह 11 बजे होगा। भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे मैच शुरू होगा।
सोनी सिक्स, सोनी सिक्स एचडी, सोनी टेन 3 और सोनी टेन 3 एचडी चैनल भारत में मैच का लाइव प्रसारण करेंगे। मैच की लाइव स्ट्रीम सोनी लिव पर उपलब्ध रहेगी।
दूसरे टेस्ट से क्या उम्मीद कर सकते हैं
एजबेस्टन में टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जिसमें मेजबान टीम ने बाजी मारी। 'विराट ब्रिगेड' के पास सीरीज में बढ़त लेने का शानदार मौका था, लेकिन वह मौका गंवा बैठी।
विज्ञापन
अब टीम इंडिया लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर सीरीज बराबर करने के इरादे से मैदान संभालेगी। विराट कोहली के कंधों पर एक बार फिर बड़ी जिम्मेदारी होगी क्योंकि उन्हें टीम से बेहतर प्रदर्शन कराना होगा।
विज्ञापन
लॉर्ड्स पर इंग्लैंड का प्रदर्शन बेहतर नहीं
टीम इंडिया को इस बात का विश्वास मिल सकता है कि इंग्लैंड का हाल ही में आइकोनिक ग्राउंड पर एशियाई टीमों के खिलाफ प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। 2014 से मेजबान टीम को उप-महाद्वीप टीमों के खिलाफ लॉर्ड्स पर शिकस्त का सामना करना पड़ा है। टीम इंडिया ने जहां 2014 में तो पाकिस्तान ने इसी साल इंग्लैंड को लॉर्ड्स पर पटखनी दी।
कोहली को उम्मीद होगी कि लॉर्ड्स में उनके बल्लेबाजों खूब रन बनाए। रहाणे 2014 में लॉर्ड्स पर शतक जमा चुके हैं। टीम इंडिया को एक बार फिर उनसे बेहतरीन पारी की उम्मीद होगी।
टीम में होंगे बदलाव?
यह देखना रोचक होगा कि टीम इंडिया दूसरे टेस्ट में प्लेयिंग इलेवन में क्या बदलाव करेगी। चेतेश्वर पुजारा को एजबेस्टन में शामिल नहीं किया गया था। उनकी वापसी लगभग तय मानी जा रही है। इसके अलावा कोहली ने दो स्पिनर्स को मौका देने के भी संकेत दिए हैं।
इंग्लैंड को मैच विनर ऑलराउंडर बेन स्टोक्स की कमी खलेगी। अब देखना होगा कि स्टोक्स की जगह किसे मौका मिलेगा।