फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs ENG: भारत में इंग्लैंड की सबसे बड़ी जीत, 15 साल पहले मुंबई में 212 रन से हारा था भारत

Tue, 09 Feb 2021 02:39 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 09 Feb 2021 02:39 PM IST
खास बातें

पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने भारत को 227 रन से पीट दिया। टीम इंडिया के सामने 420 रन का विशाल लक्ष्य था, जिसके सामने भारत सिर्फ 192 रन ही बना पाया। अंतिम दिन मेजबान टीम को 381 रन बनाने थे, लेकिन जेम्स एंडरसन, जैक लीच की खतरनाक गेंदबाजी के आगे पूरा भारतीय बल्लेबाजी क्रम धराशायी हो गया। यह भारत में इंग्लैंड की सबसे बड़ी टेस्ट जीत भी है, इससे पहले 2006 यानी 15 साल पूर्व मुंबई में इंग्लैंड को 212 रन से जीत मिली थी।

विज्ञापन
india vs england live cricket score 1st test match day 5 scorecard chennai ma chidambaram stadium cricket news updates in hindi
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : ट्विटर @englandcricket

लाइव अपडेट

02:29 PM, 09-Feb-2021

मैच से जुड़े दिलचस्प रिकॉर्ड्स

02:12 PM, 09-Feb-2021

100वें टेस्ट में दोहरा शतक मारने वाले रूट मैन ऑफ द मैच

विज्ञापन
01:54 PM, 09-Feb-2021

2017 के बाद घर में पहली बार हारा भारत

भारतीय सरजमीं पर आकर मेजबान टीम को हराना किसी भी विदेशी टीम के लिए चुनौती से कम नहीं है, लेकिन जो रूट ने अपनी कप्तानी में कर दिखाया। इस सीरीज से ठीक पहले श्रीलंका में दो टेस्ट की सीरीज खेलना और उसे जीतना अंग्रेजों के काम आया। भारत जहां उछाल भरी पिच वाली जगह ऑस्ट्रेलिया से खेलकर लौट रहा था तो इंग्लैंड को उपमहाद्वीप की घुमावदार पिच का अनुभव मिला।
01:46 PM, 09-Feb-2021

घर के बाहर इंग्लैंड की लगातार छठी टेस्ट जीत

01:34 PM, 09-Feb-2021

जोफ्रा आर्चर ने बुमराह को निपटाकर इंग्लैंड को जिताया मैच

पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने भारत को 227 रन से पीट दिया। टीम इंडिया के सामने 420 रन का विशाल लक्ष्य था, जिसके सामने भारत 58.1 ओवर में सिर्फ 192 रन ही बना पाया। अंतिम दिन मेजबान टीम को 381 रन बनाने थे, लेकिन जैक लीच और जेम्स एंडरसन की खतरनाक गेंदबाजी के आगे पूरा भारतीय बल्लेबाजी क्रम धराशायी हो गया।
01:23 PM, 09-Feb-2021

भारत का नौवां विकेट गिरा

जैक लीच को उनकी चौथी सफलता मिली। शाहबाज नदीम दूसरी स्लिप पर खड़े जो बर्न्स द्वारा बिना खाता खोले लपके गए। भारत का स्कोर 56 ओवर के बाद 187/9 जसप्रीत बुमराह (4) और इशांत शर्मा (0)
विज्ञापन
विज्ञापन
01:18 PM, 09-Feb-2021

भारत का सबसे बड़ा विकेट गिरा

टीम इंडिया की एकमात्र उम्मीद विराट कोहली भी क्लीन बोल्ड। बेन स्टोक्स ने उनकी गिल्लियां बिखेरी। गेंद पिच पर पड़ने के बाद काफी नीचे रह गई और विराट की पारी 72 रन पर खत्म। भारत का स्कोर 55 ओवर के बाद 179/8 शाहबाज नदीम (0) और इशांत शर्मा (0)
01:10 PM, 09-Feb-2021

भारत को आज लगभग 49 ओवर और बल्लेबाजी करनी है

भारतीय पारी के 13 ओवर का खेल कल हो चुका था। आज 14वें ओवर से दोबारा दोनों टीमों की जंग शुरू हुई। अभी तक 54 ओवर का खेल पूरा हो चुका है। लगभग 50 ओवर के खेल में भारत को जीत के लिए 245 रन बनाने हैं तो इंग्लैंड को सिर्फ तीन विकेट की दरकार है।
01:00 PM, 09-Feb-2021

भारत का सातवां विकेट गिरा

जिसका डर था वही हुआ। रविचंद्रन अश्विन भी आउट। सिर्फ यही वो खिलाड़ी थे जो बल्लेबाजी करना जानते थे। अब विराट को शाहबाज नदीम, इशांत शर्मा और जसप्रीत बुमराह के साथ मिलकर मैच
बचाना होगा। जैक लीच की बेहतरीन गेंद 46 गेंद में 9 रन बनाकर खेल रहे अश्विन का विकेट ले गई। लीच ने तीसरा शिकार किया है। भारत का स्कोर 52 ओवर के बाद 171/7 विराट कोहली (64) और शाहबाज नदीम (0)
12:54 PM, 09-Feb-2021

विराट-अश्विन के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

51 ओवर की पहली गेंद पर बेन स्टोक्स को चौका मारते ही सातवें विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी पूरी हुई। विराट-अश्विन की जोड़ी ने 99 गेंद में 52 रन बनाए।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed