टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, हॉस्पिटल ले जाए गए शुभमन गिल, आज मैदान पर भी नहीं उतरेंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेन्नई में भारतीय टीम जीत के मुहाने पर खड़ी है। चौथे दिन, मंगवार को ऑलआउट होते ही इंग्लैंड टेस्ट मैच गंवा देगा। इस तरह चार मुकाबलों की सीरीज 1-1 से बराबरी पर खड़ी हो जाएगी, लेकिन इन सब के बीच टीम इंडिया के लिए एक बुरी खबर भी है। दरअसल, दल के सबसे युवा खिलाड़ी और उदयमान बल्लेबाज शुभमन गिल चोटिल हो गए।
UPDATE - Shubman Gill sustained a blow on his left forearm while fielding on Day 3 of the 2nd Test. He has been taken for a precautionary scan. The BCCI Medical Team is assessing him. He won't be fielding today.#INDvENG pic.twitter.com/ph0GJsqpFi
— BCCI (@BCCI) February 16, 2021विज्ञापन
बीसीसीआई ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इसकी जानकारी दी। पता लगा है कि मैच के तीसरे दिन यानी सोमवार को गिल अपनी बाईं बाह चोटिल कर बैठे, उन्हें एहतियातन स्कैन के लिए अस्पताल ले जाया गया है। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनका आंकलन कर रही है। वह आज फील्डिंग भी नहीं करेंगे।
बल्ले से खास नहीं रहा चेन्नई टेस्ट
मुकाबले में टॉस जीतकर विराट ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था, लेकिन स्कोरबोर्ड पर अभी पहला रन चढ़ भी नहीं पाया था कि गिल आउट हो गए। मैच के दूसरे ही ओवर में पेसर ओली स्टोन की तेज गेंद उनके पैड पर जाकर लगी और LBW की जोरदार अपील पर अंपायर ने अंगुली खड़ी कर दी। दूसरी पारी में भी 20 वर्षीय इस प्रतिभाशाली बल्लेबाज का बल्ला शांत ही रहा। 28 गेंदों में उन्होंने 14 रन बनाए ही थे कि इस बार लीच ने उन्हें पगबाधा आउट कर भारत को पहला झटका दिया।
हालांकि इसी मैदान पर खेले गए पहले टेस्ट में उनका प्रदर्शन बेहतर रहा था। पहली पारी में तेज 29 रन तो दूसरी पारी में अर्धशतक जमाया था। चंद माह पहले ऑस्ट्रेलिया में अपना टेस्ट डेब्यू करने वाले शुभमन ने वहां भी हर किसी को प्रभावित किया था। सिर्फ चार टेस्ट मैच पुराने करियर में तीन अर्धशतक जमा चुके हैं। स्पिनर और पेसर्स दोनों के ही खिलाफ उनकी उच्च तकनीक अपने दौर के अन्य खिलाड़ियों से गिल को अलग बनाती है।