फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ईशान किशन का खुलासा: दुनिया छोड़ चुके इस खास शख्स को समर्पित की रिकॉर्ड डेब्यू फिफ्टी

Mon, 15 Mar 2021 12:25 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 15 Mar 2021 12:25 PM IST
विज्ञापन
India vs England debutant Ishan Kishan dedicates knock to coachs dad
ईशान किशन - फोटो : सोशल मीडिया

कप्तान विराट कोहली (नाबाद 73) और पदार्पण कर रहे ईशान किशन (56) के अर्धशतकों की बदौलत भारत ने रविवार को यहां दूसरे टी-20 में शानदार वापसी जीत दर्ज की। इंग्लैंड को 13 गेंद रहते सात विकेट से मात दी। इस तरह पांच मैच की श्रृंखला 1-1 से बराबर कर ली। डेब्यू कर रहे युवा बल्लेबाज ईशान किशन को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया। खेल खत्म होने के बाद उन्होंने कई बातें साझा की।

India vs England debutant Ishan Kishan dedicates knock to coachs dad
ईशान किशन - फोटो : social media

डेब्यू मैच में रिकॉर्ड सर्वाधिक चार छक्के लगाकर ईशान ने 32 बॉल पर 56 रन की पारी खेली। मैच के बाद उन्होंने कहा कि, 'यह अर्धशतक मेरे कोच के पिता को समर्पित, जिनका हाल ही में देहांत हुआ। कोच ने मुझसे कहा था कि पिता के लिए तुम्हें शतक लगाना होगा। मेरा पहला मैच था, नर्वस था। बैटिंग पर जाने से पहले रोहित भाई ने आकर मुझे कहा कि जाओ IPL की तरह बेखौफ खेलो।'

India vs England debutant Ishan Kishan dedicates knock to coachs dad
विराट कोहली, ईशान किशन - फोटो : social media

ईशाान ने BCCI TV पर यजुवेंद्र चहल को बताया कि अर्धशतक बनाने पर उन्हें भरोसा नहीं हो रहा था, इसलिए बल्ला उठाने में भी 2-3 सेकेंड लग गए। पीछे से विराट भाई ने कहा कि पहला अर्धशतक लगा है, इसलिए आप बैट उठाकर चारों तरफ घुमाओ। तब जाकर मैने दर्शकों का अभिवादन किया। छोटी- छोटी चीजें उनसे सीखने को मिली।'

विज्ञापन
विज्ञापन
India vs England debutant Ishan Kishan dedicates knock to coachs dad
सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन - फोटो : icc

इस मैच में ईशान किशन के साथ सूर्य कुमार यादव ने भी भारत की ओर से इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया, हालांकि उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला। ओपनर लोकेश राहुल बिना खाता खोले आउट हो गए थे, लेकिन ईशान ने कप्तान कोहली के साथ दूसरे विकेट पर 94 रन जोड़कर जीत की नींव रख दी। बाद में ऋषभ पंत (26) ने भी उपयोगी पारी खेली। श्रेयस अय्यर आठ रन बनाकर नाबाद रहे।

विज्ञापन
India vs England debutant Ishan Kishan dedicates knock to coachs dad
शिखर धवन और केएल राहुल - फोटो : ट्विटर

ईशान की पारी ने अंतिम एकादश की होड़ को और ज्यादा दिलचस्प बना दिया है। रविवार को अंतिम एकादश में तीन विकेटकीपर शामिल थे। ईशान भी विकेटकीपर ही हैं जबकि पंत के अलावा लोकेश राहुल भी हाल तक विकेट के पीछे दायित्व संभालते रहे हैं। ईशान को शिखर धवन की जगह प्लेइंग इलेवन में जगह मिली थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed