भारत ने रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए सीरीज के दूसरे टी-20 में 7 विकेट से जीत हासिल की। मैच में कप्तान कोहली ने नाबाद अर्धशतक जड़ा। इस मुकाबले से पहले यह स्टार बल्लेबाज रंग में नहीं था। लगातार फेल हो रहा था। अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतर पा रहा था, लेकिन दो लोगों के उत्साहवर्धन और सलाह ने उन्हें पटरी पर लौटाया।
2 of 6
विराट कोहली
- फोटो : social media
विराट ऑस्ट्रेलिया दौरे में पहले टेस्ट के बाद भारत लौट आए थे। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट टीम सीरीज में वापसी की, लेकिन पिछली पांच पारियों में तीन बार तो वह खाता भी नहीं खोल पाए थे। दूसरे टी-20 से पहले उनके नाम 62, 0, 27, 0, 0 का स्कोर था। भारत 0-1 से सीरीज में पीछे चल रहा था, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे मैच से पहले उन्होंने अपने खास दोस्त डीविलियर्स का सहारा लिया।
3 of 6
विराट कोहली और एबी डीविलियर्स
- फोटो : Social Media
49 गेंद पर नाबाद 73 रन बनाने वाले कोहली ने छक्का मारकर भारत को जीत दिलाई। मैच के बाद कोहली ने बताया कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथी एबी डीविलियर्स की सलाह काम आई। एबी ने उन्हें सिर्फ गेंद पर निगाह बनाए रखने को कहा था। दोबारा बेसिक्स पर ध्यान लगाकर ही विराट को सफलता मिली। विराट ने बताया कि अनुष्का भी यहीं हैं तो वह भी मुझे उत्साहित करती रहतीं हैं।
4 of 6
विराट कोहली
- फोटो : social media
कोहली के बतौर कप्तान 12 हजार रन पूरे
विराट कोहली तीनों प्रारूपों (टेस्ट, वन-डे, टी-20) में 12 हजार रन बनाने वाले पहले भारतीय जबकि दुनिया के तीसरे कप्तान बन गए हैं। कोहली ने सबसे तेज यह उपलब्धि हासिल कर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग (15440) और दक्षिण अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ (14878) को पीछे छोड़ा।
5 of 6
विराट कोहली
- फोटो : ट्विटर
विराट के 3000 रन पूरे
विराट कोहली ने सबसे छोटे प्रारूप में अपनी 26वीं अर्द्धशतकीय पारी खेली। चेजमास्टर कोहली ने 49 गेंदों की पारी में पांच चौके और तीन छक्के लगाए। इस दौरान उन्होंने टी-20 में अपने 3000 रन भी पूरे कर लिए। यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह दुनिया के पहले क्रिकेटर हैं। उनके 87 मैचों में 3001 रन हो गए हैं।