{"_id":"603680c6436d00773a70a672","slug":"india-vs-england-ben-stokes-applies-saliva-on-ball-spoken-to-by-umpires","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेंद को चमकाने के लिए स्टोक्स ने गेंद पर लगाई लार, अंपायर मेनन ने दी चेतावनी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
गेंद को चमकाने के लिए स्टोक्स ने गेंद पर लगाई लार, अंपायर मेनन ने दी चेतावनी
Wed, 24 Feb 2021 10:09 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 24 Feb 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
बेन स्टोक्स
- फोटो : social media
इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को बुधवार को भारत के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट के शुरुआती दिन गेंद पर लार लगाते हुए देखा गया। इसके बाद गेंद को सैनिटाइज करना पड़ा। दरअसल, यह घटना 12वें ओवर के अंत में हुई जब स्टोक्स गेंद को चमकाने के लिए लार का इस्तेमाल करते दिखे।
विज्ञापन
इससे बाद अंपायर नितिन मेनन ने उनसे (स्टोक्स) बात करनी पड़ी। गेंद को फिर सैनिटाइज किया गया। जब भी गेंदबाज गेंद पर लार लगाएगा तो अंपायरों को गेंद से खेल शुरू करने से पहले इसे साफ करना होगा। गौरतलब है कि आईसीसी ने पिछले साल जून में कोरोना महामारी के चलते गेंद को चमकाने के लिए लार के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया था।
विज्ञापन
आईसीसी के कोरोना दिशानिर्देशों के अंतर्गत एक टीम को प्रत्येक पारी में दो बार चेतावनी दी जा सकती है लेकिन गेंद पर बार बार लार लगाने से पांच रन की पेनल्टी लगेगी जो बल्लेबाजी कर रही टीम को मिलेंगे।
विज्ञापन