{"_id":"602e74338ebc3ee940767385","slug":"india-vs-england-3rd-odi-could-be-shifted-to-mumbai-to-ensure-smooth-departure-mca","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुणे में नहीं होगा भारत-इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाला तीसरा वन-डे, बदल सकता है ठिकाना","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पुणे में नहीं होगा भारत-इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाला तीसरा वन-डे, बदल सकता है ठिकाना
Thu, 18 Feb 2021 07:38 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 18 Feb 2021 07:38 PM IST
विज्ञापन
भारत बनाम इंग्लैंड
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत और इंग्लैंड के बीच 28 मार्च को पुणे में खेले जाने वाले तीसरे व आखिरी वन-डे का ठिकाना बदला जा सकता है। इस बात की जानकारी महाराष्ट्र क्रिकेट संघ ने गुरुवार को दी। संघ ने कहा 28 मार्च को पुणे में होने वाले अंतिम वनडे को मुंबई शिफ्ट कराने के लिए बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) के साथ कुछ चर्चा चल रही है ताकि मेहमान टीम को प्रस्थान के लिए सुचारू सुविधा मुहैया की जा सके।
विज्ञापन
क्रिकेट संस्था ने गुरुवार को जारी मीडिया विज्ञप्ति में कहा, 'ऐसी भी कुछ चर्चा हो रही है कि एक मैच (28 मार्च को होने वाले अंतिम मैच) को शायद मुंबई शिफ्ट किया जा सकता है ताकि मेहमान टीम को मुंबई से ब्रिटेन प्रस्थान के लिये सुचारू सुविधा मुहैया की जा सके लेकिन इस संबंध में अंतिम फैसले का इंतजार है।'
विज्ञापन
इस बीच संघ के अध्यक्ष विकास ककाटकर ने कहा कि एमसीए मार्च में भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले तीन वनडे अंतरराष्ट्रीय मैचों की मेजबानी के लिए तैयार है। डे-नाइट मैच 23 मार्च, 26 मार्च और 28 मार्च को गाहुंजे में स्टेडियम में खेले जाने हैं।
विज्ञापन