09:43 PM, 26-Mar-2021
हार से निराश नहीं विराट
09:39 PM, 26-Mar-2021
28 मार्च को होगा फाइनल
09:33 PM, 26-Mar-2021
शतक से चूकने के बाद पिता से माफी मांगते दिखे थे स्टोक्स
09:29 PM, 26-Mar-2021
राहुल-पंत पर भारी पड़ी बेयरस्टो-स्टोक्स की पारी
महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए इस मैच में पहले लोकेश राहुल (108), ऋषभ पंत (77) और कप्तान विराट कोहली (66) ने धमाकेदार पारियां खेली, जिसका जवाब इंग्लिश बल्लेबाजों ने बखूबी जवाब दिया। बेयरस्टो ने 95 गेदों में 11वां वनडे शतक पूरा किया। शतक से एक कदम दूर बेन स्टोक्स को भुवनेश्वर कुमार ने पंत के हाथों कैच आउट कराया, लेकिन दोनों तब तक अपना काम पूरा कर चुके थे।
09:22 PM, 26-Mar-2021
इंग्लैंड की शानदार जीत
भारत के 336 रन के जवाब में इंग्लैंड ने बड़ी आसानी से 39 गेंद शेष रहते छह विकेट से दूसरा मैच अपने नाम किया। यह इंग्लैंड की भारत के खिलाफ सबसे बड़ी रन चेज थी। इस तरह तीन मैच की सीरीज अब 1-1 से बराबरी पर खड़ी हो गई। 28 मार्च को श्रृंखला का अंतिम और निर्णायक मुकाबला खेला जाएगा।
09:15 PM, 26-Mar-2021
आसानी से जीत के ओर बढ़ता इंग्लैंड
यहां से भारत की जीत असंभव है। खिलाड़ियों ने घुटने टेक दिए हैं। 41 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर: 320/4 लिविंगस्टोन (26) और डेविड मलान (6)
09:06 PM, 26-Mar-2021
भुवी को भी दो लगातार छक्के
मैच में भारत की हार तय है। लिविंगस्टोन ने ओवर की पहली और दूसरी गेंद में लगातार दो छक्के उड़ाए। आखिरी बॉल पर भारत ने मलान के खिलाफ रिव्यू भी लिया, लेकिन वो भी पक्ष में नहीं आया। 40 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर: 317/4 लिविंगस्टोन (26) और डेविड मलान (5)
09:01 PM, 26-Mar-2021
66 गेंद में 35 रन चाहिए
भुवी और प्रसिद्ध कृष्णा के सफल ओवर्स के बाद विराट की कप्तानी पर सवाल उठ रहे हैं। 38वां ओवर क्रुणाल पांड्या को दिया फिर 39वां कुलदीप यादव को। दोनों ही गेंदबाजों ने 7-7 रन लुटाकर उस दबाव को भी कम कर दिया, जो बना था। 39 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर: 303/4 लिविंगस्टोन (12) और डेविड मलान (4)
08:53 PM, 26-Mar-2021
एक ही ओवर में दो विकेट
बतौर नए बल्लेबाज आए कप्तान जोस बटलर को बेहतरीन यॉर्कर में प्रसिद्ध ने क्लीन बोल्ड किया। वह खाता तक नहीं खोल पाए। चार गेंद के भीतर दो और नौ बॉल के अंदर तीन विकेट गिर गए। क्या भारत यहां से मैच में वापसी करने जा रहा है?
08:50 PM, 26-Mar-2021
बेयरस्टो भी आउट
लगातार दो गेंद में दो विकेट। 124 रन बनाकर खेल रहे जॉनी एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से मारना चाहते थे, लेकिन एलिवेशन नहीं मिला। सीधा विराट कोहली के हाथ में कैच दे बैठे।