फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs England 2018 third test trent bridge nottingham Fourth day live updates

ENGvIND: 'विराट' जीत से एक कदम दूर टीम इंडिया, चौथे दिन का खेल खत्म, बुमराह ने झटके 5 विकेट

Wed, 22 Aug 2018 12:09 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 22 Aug 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
India vs England 2018 third test trent bridge nottingham Fourth day live updates
टीम इंडिया

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के चौथे दिन का खेल खत्म हो गया। टीम इंडिया इस मुकाबले को जीतने से महज एक कदम दूर है। भारतीय टीम को जीत के लिए सिर्फ एक विकेट की जरूरत है।

विज्ञापन


चौथे दिन का खेल खत्म होने तक मेजबान इंग्लैंड ने 521 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान इंग्लैंड ने स्टंप्स तक 102 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 311 रन बना लिए हैं। फिलहाल, आदिल राशिद 30* और जेम्स एंडरसन 8* रन बनार क्रीज पर जमे हुए हैं। इंग्लैंड जीत से 210 रन दूर है, जबकि उसके हाथ में 1 विकेट शेष हैं। टीम इंडिया की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने 85 रन देकर सबसे ज्यादा 5 विकेट झटके।
विज्ञापन


टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया अपनी पहली पारी में 329 रन बनाई थी। जिसके जवाब में मेजबान इंग्लैंड की पहली पारी 161 रन पर ही सिमट गई थी। पहली पारी के आधार पर टीम इंडिया को 168 रन की बढ़त मिली थी। वहीं, भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी में 352 रन बनाकर पारी घोषित की और इंग्लैंड को जीत के लिए 521 रन का विशाल लक्ष्य दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इशांत ने दिलाई पहली सफलता

India vs England 2018 third test trent bridge nottingham Fourth day live updates
इशांत शर्मा

चौथे दिन बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान इंग्लैंड की सलामी जोड़ी को इशांत शर्मा ने तोड़ा और टीम इंडिया को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने 10वें ओवर की पांचवी गेंद पर सलामी बल्लेबाज कीटोन जेनिंग्स (13) को विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन का रास्ता दिखाया। 

जेनिंग्स को आउट करने बाद इशांत शर्मा ने सलामी बल्लेबाज एलिस्टर कुक (17) को भी अपना शिकार बनाया। शर्मा ने कुक को 12वें ओवर की आखिरी गेंद पर केएल राहुल को हाथों कैच आउट कराकर चलता किया।

25वें ओवर की तीसरी गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड को तीसरा झटका दिया। उन्होंने कप्तान जो रूट (13) को केएल राहुल के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। इसके अगली ही ओवर (26वें) की पहली गेंद पर मोहम्मद शमी ने ओलिवर पोप (16) को कप्तान विराट कोहली के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेजा। विराट ने पोप का शानदार कैच पकड़ा। 

एक समय बटलर और स्टोक्स की जोड़ी टीम इंडिया पर पड़ी भारी

India vs England 2018 third test trent bridge nottingham Fourth day live updates
जोस बटलर

यहां से जोस बटलर और बेन स्टोक्स की जोड़ी ने इंग्लैंड की पारी को काफी आगे तक ले गया लेकिन 83वें ओवर की तीसरी गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने उन्हें LBW आउट किया। बटलर 176 गेंदों में 21 चौकों की मदद से 106 की शानदार शतकीय पारी खेली। यह उनके टेस्ट इंरनेशनल का पहला शतक है। उन्होंने 148 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।

पांचवें विकेट लिए बटलर और स्टोक्स के बीच 169 रन की बेहतरीन साझेदारी हुई। इसी ओवर की अगली गेंद पर बुमराह ने जॉनी बेयरस्टो (0) को क्लीन बोल्ड किया। इसके बाद 85वें ओवर की चौथी गेंद पर बुमराह ने क्रिस वोक्स (4) को विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन का रास्ता दिखाया। 

इसके बाद 86वें ओवर की पांचवी गेंद पर हार्दिक पांड्या ने इंग्लैंड को आठवां झटका दिया। उन्होंने बेन स्टोक्स को केएल राहुल के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। वह 187 गेंदों पर 6 चौकों की मदद से 62 रन की पारी खेली। 97वेें ओवर की दूसरी गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने स्टुअर्ट ब्रॉड (20) को केएल राहुल के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। टीम इंडिया की तरफ से बुमराह के अलावा इशांत शर्मा ने 2, जबकि मोहम्मद शमी और हार्दिक पांड्या ने 1-1 विकेट हासिल किए।

मेजबान इंग्लैड ने चौथे दिन की बल्लेबाजी 9 ओवर 23/0 से आगे खेलना शुरू किया। इससे पहले टीम इंडिया ने विराट कोहली (103) की बेहतरीन पारी की बदौलत इंग्लैंड के सामने जीत के लिए पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed