फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india vs england 2018 first test third day edgbaston live updates

ENGvIND: रोमांचक मोड़ पर पहुंचा पहला टेस्ट, टीम इंडिया इतिहास रचने से 84 रन दूर

Sat, 04 Aug 2018 05:14 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 04 Aug 2018 05:14 AM IST
विज्ञापन
india vs england 2018 first test third day edgbaston live updates

विराट कोहली ने लगातार दूसरी पारी में भारतीय बल्लेबाजी के तारणहार की भूमिका निभाकर एजबेस्टन में खेले जा रहा पहले टेस्ट के तीसरे दिन इंग्लैंड के खिलाफ जीत की उम्मीदों को बरकरार रखा। 

विज्ञापन


भारत ने 194 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक पांच विकेट पर 110 रन बनाए। कोहली को छोड़कर अन्य बल्लेबाज फिर से नाकाम रहे। भारतीय कप्तान अब भी 43 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं जबकि टीम लक्ष्य से 84 रन पीछे है। कोहली ने पहली पारी में 149 रन बनाए थे। 
विज्ञापन


इससे पहले इशांत शर्मा (51 रन देकर पांच विकेट) ने इंग्लैंड के मध्यक्रम को झकझोर कर उसकी टीम को दूसरी पारी में 180 रन पर आउट करने में अहम भूमिका निभाई। इशांत के अलावा रविचंद्रन अश्विन ने 59 रन देकर तीन विकेट और उमेश यादव ने 20 रन देकर दो विकेट लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंग्लैंड का स्कोर एक समय सात विकेट पर 87 रन था लेकिन 20 वर्षीय आलराउंडर सैम करन ने 65 गेंदों पर 63 रन की पारी खेली जिससे उनकी टीम भारत के सामने चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखने में सफल रही। 

मुरली विजय (6) और शिखर धवन (13) फिर से टीम को अच्छी शुरुआत देने में नाकाम रहे। स्टुअर्ट ब्रॉड (29 रन देकर दो) ने इन दोनों को आठ ओवर के अंदर पवेलियन भेज दिया था। शुरू में जीवनदान पाने वाले विजय पगबाधा आउट हुए जबकि धवन ने ढीला शॉट खेलकर विकेट के पीछे कैच दिया।

केएल राहुल (13) शुरू से ही बाहर जाती गेंदों से जूझ रहे थे। उन्होंने बेन स्टोक्स की गुडलेंथ गेंद पर जॉनी बेयरस्टो को आसान कैच दिया। अंजिक्य रहाणे (दो) भी नहीं चल पाये। बेयरस्टो ने करन की गेंद पर उनका नीचा रहता हुआ कैच लपका। 

कोहली ने पहली पारी की तरह एक छोर संभाले रखा लेकिन इस बार बल्लेबाजी क्रम में बदलाव किया गया तथा अश्विन (13) को छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिये भेजा गया। उन्होंने तीन चौके लगाये लेकिन जेम्स एंडरसन की खूबसूरत गेंद उनके बल्ले को चूमकर विकेटकीपर के दस्तानों में समा गयी।

कोहली ने दूसरे छोर से शांतचित होकर बल्लेबाजी की और रन बनाने के लिए ढीली गेंदों का इंतजार किया। दिनेश कार्तिक (नाबाद 18) ने पिछली पारी की भरपायी करने की अब तक पूरी कोशिश की है। कोहली और कार्तिक ने छठे विकेट के लिए 32 रन जोड़े हैं।

इंग्लैंड की दूसरी पारी

इससे पहले इंग्लैंड ने सुबह एक विकेट पर नौ रन से अपनी पारी आगे बढ़ाई लेकिन कल शाम को एलिस्टर कुक (शून्य) को आउट करने वाले अश्विन ने पारी के आठवें के ओवर में कीटोन जेनिंग्स (आठ) को लेग स्लिप में के एल राहुल के हाथों कैच कराया। 

अब कप्तान जो रूट (14) पर जिम्मेदारी थी लेकिन अश्विन ने जल्द ही भारत को उनका कीमती विकेट भी दिलवा दिया। राहुल ने फिर से एक अच्छा कैच लपका। स्थिति और खराब हो सकती थी अगर बेयरस्टो (28) का पहला शाट ही राहुल लपक लेते। डेविड मलान (18) को भी धवन ने इशांत की गेंद पर जीवनदान दिया।

इसके बाद हालांकि इशांत ने इंग्लैंड को लगातार झटके दिए। रहाणे ने 27वें ओवर में मलान को चौथी स्लिप में कैच किया। इसके बाद लंच से पहले के आखिरी ओवर में इशांत ने दो विकेट लिए। बेयरस्टो ने पहली स्लिप में कैच थमाया जबकि स्टोक्स (छह) तीसरी स्लिप में कैच देकर पवेलियन लौटे। ये तीनों तीन गेंद के अंदर पवेलियन लौटे। 

लंच के बाद इशांत ने जोस बटलर (एक) को नहीं टिकने दिया। करन और आदिल राशिद (16) ने आठवें विकेट के लिए 48 रन जोड़े। यह तीसरे दिन एकमात्र समय रहा जबकि इंग्लैंड के बल्लेबाज सहज दिख रहे थे। इस बीच धवन ने स्लिप में रशीद का कैच छोड़ा। इस बीच घने बादल छाने के कारण रोशनी कम हो गई और खेल रोकना पड़ा। 

बारिश नहीं आई और जल्द ही खेल शुरू हो गया। उमेश ने रशीद का ऑफ स्टंप उखाड़ा। पारी का अंत नजदीक देखते हुए करन ने आक्रामक रवैया अपनाया तथा इशांत और अश्विन दोनों पर छक्के जमाए तथा अपना पहला टेस्ट अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने ब्रॉड  (11) और एंडरसन (नाबाद शून्य) को भी बचाने की कोशिश की लेकिन इशांत इंग्लैंड की पारी समेटने में सफल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed