IND vs ENG: पहले टी-20 में भारत की शर्मनाक हार, इंग्लैंड ने आठ विकेट से जीता मुकाबला
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। पहले मुकाबले में इंग्लैंड की टीम भारतीय टीम पर पूरी तरह से हावी रही। इंग्लैंड की तरफ से सबसे पहले गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और भारत को 124 रनों पर रोक दिया। इसके बाद मेहमान टीम के बल्लेबाजों ने भी दमदार बल्लेबाजी की और 26 गेंद शेष रहते हुए मैच अपने नाम कर लिया। इंग्लैंड की टीम ने जीत के साथ ही सीरीज में भी 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
इंग्लैंड की आसान जीत, सीरीज में 1-0 की बढ़त
उधर लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने शानदार शुरुआत की। जोस बटलर (28) और जेसन रॉय (49) ने पहले विकेट के लिए आठ ओवरों में ही 72 रन जोड़ दिए। इन दोनों के आउट होने के बाद डेविड मलान (24*) और जोनी बेयरस्टो (26*) ने मिलकर इंग्लैंड को मैच जीता दिया। इंग्लैंड की टीम ने 27 गेंदें शेष रहते ही मैच अपने नाम कर लिया।
The perfect start! 💪
— England Cricket (@englandcricket) March 12, 2021
Scorecard: https://t.co/dKfjXhVsDU
🇮🇳 #INDvENG 🏴 pic.twitter.com/8zEWT4dGXv
जोनी बेयरस्टो की तूफानी बल्लेबाजी
जेसन रॉय अर्धशतक से चूके
चहल ने हासिल की खास उपलब्धि
Chahal is now the highest wicket-taker for India in T20Is, going past Bumrah's tally of 59 wickets. #INDvENG
— Umang Pabari (@UPStatsman) March 12, 2021
इंग्लैंड का पहला विकेट गिरा
युजवेंद्र चहल ने भारत को पहली सफलता दिलाई। आठवें ओवर में लगातार चौका और छक्का खाने के बाद चहल ने शानदार वापसी की। उन्होंने ओवर की आखिरी गेंद पर जोस बटलर को एलबीडब्ल्यू आउट किया। बटलर ने आउट होने से पहले 24 गेंदों में 28 रन बनाए। आठ ओवर की समाप्ति के बाद इंग्लैंड का स्कोर: 72/1, जेसन रॉय (44), डेविड मलान (0*)इंग्लैंड के 50 रन पूरे
जोस बटलर और जेसन रॉय की सलामी जोड़ी ने इंग्लैंड को तेज शुरुआत दिलाई है। दोनों ही खिलाड़ी भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ जमकर रन बटोर रहे हैं। सात ओवर की समाप्ति के बाद इंग्लैंड का स्कोर: 58/0, जोस बटलर (27*), जेसन रॉय (31*)इंग्लैंड की सधी हुई शुरुआत
भारत के 125 रन के छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने सधी हुई शुरुआत की है। इंग्लैंड की तरफ से जेसन रॉय और जो बटलर पारी को आगे बढ़ा रहे हैं। बटलर संभलकर खेल रहे हैं तो वहीं रॉय तेजी से रन बटोर रहे हैं। चार ओवर की समाप्ति के बाद इंग्लैंड का स्कोर: 29/0, जेसन रॉय (24*), जोस बटलर (5*)इंग्लैंड की पारी शुरू
भारत के 125 रनों के लक्ष्य में इंग्लैंड की तरफ से जोस बटलर और जेसन रॉय ने पारी की शुरुआत की है। वहीं भारत ने अक्षर पटेल से पहला ओवर करवाया है।इंग्लैंड को 125 रनों को लक्ष्य
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय बल्लेबाजों ने शर्मनाक प्रदर्शन किया। टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में श्रेयस अय्यर (67) को छोड़कर कोई भी अन्य खिलाड़ी मैदान में ज्यादा देर तक टिक नहीं पाया। श्रेयस की जुझारू पारी के दम पर भारतीय टीम ने 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 124 रन बनाए। इंग्लैंड की टीम को मैच जीतने के लिए 125 रनों का लक्ष्य।#TeamIndia post 124/7 on the board, batting first. @ShreyasIyer15 6⃣7⃣@RishabhPant17 2⃣1⃣
— BCCI (@BCCI) March 12, 2021
The England chase shall commence shortly. @Paytm #INDvENG
Scorecard 👉 https://t.co/XYV4KmdfJk pic.twitter.com/kzj9wHbgoc