फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India Vs England 1st ODI 2017 Pune

कोहली-जाधव के शतकों की बदौलत भारत ने दर्ज की शानदार जीत

Thu, 19 Jan 2017 01:08 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली Updated Thu, 19 Jan 2017 01:08 PM IST
विज्ञापन
India Vs England 1st ODI 2017 Pune
टीम इंडिया - फोटो : PTI
नए साल का आगाज जीत के साथ करते हुए कप्तान विराट कोहली ने पुणे में दिखा दिया कि उन्हें रन मशीन क्यों कहा जाता है। कोहली ने हार के मुंह में फंसी टीम इंडिया को 3 विकेट से जीत दिलाई। मगर इस मैच के हीरो रहे केदार जाधव जिन्होंने कप्तान का शानदार साथ निभाया और टीम पर दबाव बनने नहीं दिया। भारत 356 रन बनाकर मैच जीता, जो लक्ष्या का का सफल पीछा करते हुए उसका दूसरा सबसे बड़ा टोटल है।
विज्ञापन


कोहली ने छक्का जड़कर शतक पूरा किया। टीम को जीत भी सिक्स से मिली, अश्विन के बल्ले से निकला। लोकल ब्वॉय केदार जाधव को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया।

SCORECARD
विज्ञापन


टॉप ऑर्डर के ताश के पत्तों की तरह बिखरने के बाद जाधव मैदान पर तक आए, जब टीम 63 के स्कोर पर धोनी, युवराज, राहुल और धवन जैसे चोटी के 4 बल्लेबाज गंवा चुकी थी। यहीं से जाधव और कोहली ने इतिहास लिखना शुरु किया और पांचवे विकेट के लिए रिकॉर्ड 200 रन जोड़े और टीम को जीत की दहलीज पर ला खड़ा किया। इसके बाद पांड्या ने कमान संभाली और टीम को जीत दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोहली ने की सचिन की बराबरी

India Vs England 1st ODI 2017 Pune
टीम इंडिया - फोटो : PTI
कोहली ने 122 रनों की शतकीय पारी खेली। यह लक्ष्य का पीछा करते हुए उनका 17वां शतक है और इसी के साथ उन्होंने सचिन के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली। कोहली के 17 शतकों में 15 मौकों पर टीम को जीत मिली है। जाधव ने सिर्फ 65 गेंदों में शतक जड़ा और 76 गेंदों में 120 रनों की बेजोड़ पारी खेली। भारत के लिए निचले क्रम के बल्लेबाजों ने उपयोगी साझेदारी की और हार्दिक पांड्या ने 40 रनों की बहुमूल्य नाबाद पारी खेली।

इंग्लैंड ने 350 रन बनाए, मगर उनके गेंदबाजों ने जमकर रन लुटाए। इंग्लैंड के स्पिनर बुरी तरह नाकाम रहे। उन्होंने 11.1 ओवर में 120 रन लुटाए और टीम को 11 गेंद शेष रहते टीम को जीत मिली। यह तीसरी बार है, जब भारत ने 350 से अधिक रनों का लक्ष्य हासिल किया है। इंग्लैंज के लिए जेक बॉल ने 3 और स्टोक्स-विली ने 2-2 विकेट चटकाए।

इंग्लैंड के लिए जेसन रॉय ने 73, जो रूट ने 78 और बेन स्टोक्स ने 62 रनों की शानदार पार खेली, जिसके चलते मेहमान टीम ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 350 रन बनाए। भारत के लिए पांड्या और बुमराह ने 2-2 चटकाए तथा जडेजा औ उमेश ने 1-1 विकेट लिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed