{"_id":"655916b563cb9bafd1086439","slug":"india-vs-australia-world-cup-2023-final-ind-vs-aus-all-11-players-comparison-in-batting-bowling-fielding-see-2023-11-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS Final: एक से लेकर 11 तक, ऑस्ट्रेलिया के पास भारत का कोई जवाब नहीं, यकीन न हो तो यहां देखें आंकड़े","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS Final: एक से लेकर 11 तक, ऑस्ट्रेलिया के पास भारत का कोई जवाब नहीं, यकीन न हो तो यहां देखें आंकड़े
Sun, 19 Nov 2023 08:15 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 19 Nov 2023 08:15 AM IST
सार
World Cup IND vs AUS Final 2023 : टीम इंडिया ने अब तक विश्व कप में अपने सभी 10 मैच जीते हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया को शुरुआती दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, तब से कंगारुओं ने अपने सभी आठ मैच जीते हैं।
विज्ञापन
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्व कप 2023 के फाइनल में आज भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले के लिए दोनों टीमें तैयार हैं। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि दोनों टीमें अपने-अपने प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं करेगी। ऑस्ट्रेलिया को जहां इस विश्व कप में काफी बदलाव करते देखा गया, वहीं टीम इंडिया को शुभमन गिल के डेंगू से पीड़ित होने पर और हार्दिक पांड्या के चोटिल होने पर बदलाव करना पड़ा।
विज्ञापन
भारतीय टीम ने पिछले छह मैच से प्लेइंग-11 को नहीं छेड़ा
हालांकि, पांड्या बांग्लादेश के खिलाफ मैच में चोटिल हुए थे जो कि भारत का इस टूर्नामेंट में चौथा मैच था। इसके बाद टीम इंडिया बिना किसी बदलाव के छह मैच खेल चुकी है। टीम इंडिया ने अब तक विश्व कप में अपने सभी 10 मैच जीते हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया को शुरुआती दो मैचों में भारत और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, तब से कंगारुओं ने अपने सभी आठ मैच जीते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत का हर खिलाड़ी मैच विनर
विश्व कप 2023
- फोटो : अमर उजाला
दोनों टीमों के खिलाड़ियों और प्रदर्शन की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया के लिए उसके लिए हर मैच में किसी ने मुश्किल से निकालकर उन्हें जीत दिलाई है। अफगानिस्तान के खिलाफ मैक्सवेल ने तो पाकिस्तान के खिलाफ डेविड वॉर्नर और मिचेल मार्श की शतकीय पारी ने, वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ ट्रेविस हेड की आक्रामक बल्लेबाजी ने जीत दिलाई। वहीं, भारत के लिए ओपनर रोहित शर्मा से लेकर नंबर 11 पर मौजूद सिराज तक ने टीम को चैंपियन बनाने के लिए पूरा दम लगा दिया।
कागजों पर ऑस्ट्रेलिया से मजबूत है भारत
गेंदबाजी हो या बल्लेबाजी भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया से कहीं आगे रही है। हां लोअर ऑर्डर में भारत के सूर्यकुमार की तुलना में ऑस्ट्रेलियाई जोश इंग्लिस ने ज्यादा रन बनाए हैं, लेकिन इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी भारतीय टीम के आसपास के टक्कर में भी नहीं रहे हैं।
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया विश्व कप 2023 फाइनल
- फोटो : अमर उजाला
ऐसे में फाइनल में भी 1.30 लाख भारतीय दर्शकों के सामने ऑस्ट्रेलिया के लिए भारत से पार पाना आसान नहीं होगा। आइए ग्राफिक्स में देखते हैं कि एक से लेकर 11वें पोजिशन तक दोनों टीमों के खिलाड़ियों में से किसका इस विश्व कप में प्रदर्शन बेहतर रहा है....