{"_id":"5c66c719bdec227396045890","slug":"india-vs-australia-who-is-mystery-spinner-mayank-markande","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आखिर कौन हैं मयंक मार्कंडेय, पहले मारा 'पंजा' फिर 2 घंटे बाद पाई टीम इंडिया में जगह","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आखिर कौन हैं मयंक मार्कंडेय, पहले मारा 'पंजा' फिर 2 घंटे बाद पाई टीम इंडिया में जगह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sat, 16 Feb 2019 03:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 24 फरवरी से शुरू होने वाली दो टी-20 और पांच वन-डे मुकाबले के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया है। टी-20 टीम में पहली बार मयंक मार्कंडेय को शामिल किया गया है। पंजाब के इस 21 वर्षीय लेग स्पिनर ने आईपीएल 2018 में मुंबई इंडियंस के लिए धमाल मचाया था।
2 of 6
मयंक मार्कंडेय
अपने चयन से कुछ घंटे पहले ही मयंक ने इंग्लैंड लॉयंस के खिलाफ चार दिनी मैच में 31 रन देकर 5 विकेट झटकते हुए भारत-ए को पारी और 68 रन से जीत दिलाने में अहम योगदान दिया। मयंक ने पिछले कुछ महीनों से शानदार प्रदर्शन दिखाया है, अब उन्हें इसका इनाम भारतीय टीम में जगह के तौर पर मिला है।
3 of 6
मयंक मार्कंडे
आईपीएल 2018 में फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए उन्होंने 14 मैच में 24.53 के औसत से 15 विकेट लेकर सुर्खियां बटोरी थी। बीसीसीआई के मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने कहा, 'हम मयंक को बैकअप स्पिनर के तौर पर देख रहे हैं। हम उन्हें इंडिया-ए के जरिए मौका देकर आगे बढ़ा रहे हैं और आज उन्होंने पारी में पांच विकेट लिए हैं। इसलिए हम उन्हें मौका देना चाहते हैं और वह हमारे बैकअप स्पिनर होंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
mayank markande
मयंक ने अब तक 7 प्रथम श्रेणी मैचों में 21.26 के औसत से 34 विकेट लिए हैं, जिनमें तीन बार पारी में पांच विकेट लेना शामिल है। इसके अलावा उन्होंने 22 लिस्ट-ए मैचों में 19.97 की औसत से 45 विकेट झटके हैं।
विज्ञापन
5 of 6
TEAM INDIA
बीसीसीआई ने शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो मैचों की टी-20 सीरीज के लिए लेग स्पिनर मयंक मार्कंडे को पहली बार भारतीय टीम में शामिल किया है। भारत-ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 24 फरवरी से 13 मार्च तक दो टी-20 और पांच वनडे मैचों की सीरीज खेलेगा।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।