{"_id":"58d0920d4f1c1be3431a31f5","slug":"india-vs-australia-virat-kohli-alleges-disrespect-to-team-india-physio-smith-rubbishes-charge","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरकतों से बाज नहीं आ रहा ऑस्ट्रेलिया, कोहली के बाद भारतीय फिजियो का उड़ाया मजाक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
हरकतों से बाज नहीं आ रहा ऑस्ट्रेलिया, कोहली के बाद भारतीय फिजियो का उड़ाया मजाक
amarujala.com- Written by: अमित कुमार
Updated Tue, 21 Mar 2017 08:08 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : bcci
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और ऑस्ट्रेलियाई टीम के बीच तनातनी और आरोपों का दौर जारी है। भारतीय कप्तान कोहली ने कहा है कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने अनावश्यक टिप्पणियां कर भारतीय टीम के फिजियो पैट्रिक फरहर्ट का निरादर किया है। पैट्रिक फरहर्ट भी ऑस्ट्रेलिया के ही हैं। हालांकि ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने इससे इनकार किया है।
विज्ञापन
कोहली ने मैच के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उन्होंने पैट्रिक का नाम लेना शुरू कर दिया। मैं नहीं जानता उन्होंने ऐसा क्यों किया। वह हमारे फिजियो हैं, उनका काम मेरा ट्रीटमेंट करना था। आपको उनसे पूछना चाहिए कि उन्होंने ऐसा क्यों किया।
विज्ञापन
दूसरी ओर स्मिथ ने कहा कि यह निराशाजनक है। मैंने कुछ नहीं किया। विराट कह रहे थे कि मैंने पैट्रिक का निरादर किया। मेरा मानना है कि पैट्रिक ने अच्छा काम किया जो कंधे की चोट के बाद विराट फिट होकर मैदान पर उतर सके।
विज्ञापन
मैच ड्रॉ होने से टीम इंडिया होगी निराश : स्मिथ
‘भारतीय टीम पांचवें दिन हमें ऑलआउट कर जीत हासिल करने के इरादे से उतरी होगी लेकिन मैच ड्रॉ होने से उन्हें निराशा हुई होगी। अब धर्मशाला में होने वाले अंतिम टेस्ट में लय हमारे साथ होगी। हैंड्सकॉम्ब और मार्श ने असाधारण प्रदर्शन किया।’- स्टीव स्मिथ