फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs Australia Third ODI Playing-11 and combination Kuldeep Yadav and Prasidh Krishna comes in

IND vs AUS: तीसरे वनडे के लिए भारत ने किए दो बदलाव, कुलदीप की प्लेइंग-11 में वापसी; चोट के कारण नीतीश बाहर

Sat, 25 Oct 2025 08:50 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 25 Oct 2025 08:50 AM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने भारत के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। भारतीय टीम वनडे में लगातार 18वां टॉस हारी है।

विज्ञापन
India vs Australia Third ODI Playing-11 and combination Kuldeep Yadav and Prasidh Krishna comes in
कुलदीप यादव - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है। भारतीय टीम इस सीरीज को पहले ही गंवा चुकी है और अब उसकी नजरें क्लीन स्वीप से बचने की होगी। भारतीय टीम ने इस मैच के लिए अपनी प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए हैं और कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव को मौका दिया है। कुलदीप के अलावा तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा भी एकादश का हिस्सा होंगे। 
विज्ञापन

वनडे में लगातार 18वां टॉस हारी टीम
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने भारत के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। भारतीय टीम वनडे में लगातार 18वां टॉस हारी है। भारत ने आखिरी बार इस प्रारूप में टॉस वनडे विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ जीता था और तब से टीम टॉस नहीं जीत सकी है। ऑस्ट्रेलिया ने इस सीरीज के तीनों मैच में टॉस जीता।  
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया टीम में एक बदलाव
ऑस्ट्रेलिया ने प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है और जेवियर बार्टलेट की जगह नाथन एलिस की एकादश में वापसी हई है। बार्टलेट ने एडिलेड में खेले गए दूसरे वनडे मैच में शानदार गेंदबाजी की थी। उन्होंने उस मैच में शुरुआत में ही भारत को दो झटके दिए थे जिसमें विराट कोहली का विकेट भी शामिल था। हालांकि, इस मैच के लिए उन्हें आराम दिया गया है। 
विज्ञापन

नीतीश-अर्शदीप को आराम
भारत पहले दो मैचों में तीन ऑलराउंडर और तीन तेज गेंदबाजों का उतरा था। शुरुआती दोनों मैचों में भारत के लिए यह रणनीति कारगार नहीं रही थी, लेकिन अब भारत ने इस मैच के लिए प्लेइंग-11 में बदलाव किया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की मेडिकल टीम उनकी चोट पर नजर बनाए हुए हैं। कुलदीप और प्रसिद्ध को नीतीश रेड्डी तथा अर्शदीप सिंह की जगह खेलने का मौका मिला है। दरअसल, नीतीश को एडिलेड में खेले गए दूसरे मैच के दौरान चोट लगी थी जिस कारण वह इस मैच के लिए उपलब्ध नहीं हैं। नीतीश ने पर्थ में खेले गए पहले वनडे मैच से इस प्रारूप में डेब्यू किया था, लेकिन दोनों ही मैच में वह कुछ खास नहीं कर सके थे। हर्षित हालांकि, जगह बरकरार रखने में सफल रहे हैं और भारत ने प्रसिद्ध को मौका देने के लिए अर्शदीप को बाहर बैठाया है।  

इस मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग-11 इस प्रकार है...
भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
ऑस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रेविस हेड, मैथ्यू शॉर्ट, मैट रेनशॉ, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, मिचेल ओवन, नाथन एलिस, मिचेल स्टार्क, एडम जांपा, जोश हेजलवुड।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed