फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india vs australia test series begin 22 feb

कंगारुओं को घर में हराना है तो ऐसे खेले टीम इंडिया

Sat, 16 Feb 2013 05:43 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
पंकज श्रीवास्तव Updated Sat, 16 Feb 2013 05:43 PM IST
विज्ञापन
india vs australia test series begin 22 feb

पिछले एक साल में टीम इंडिया को टेस्ट मैचों में अपने घरेलू मैदानों पर जिस तरह हार मिली है उससे विपक्षी टीमों के हौसले बुलंद हो गए हैं। इंग्लैंड से टेस्ट सीरीज 1-2 से हारने के बाद घरेलू मैदानों पर टीम इंडिया की पोल खुल चुकी है। कंगारू भी भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ मिली हार का उदाहरण दे रहे हैं। कंगारू स्पिनर नाथन लियोन ने माइंड गेम खेलते हुए कह डाला कि इंग्लैंड की रणनीति अपना कर एक बार फिर इंडिया को उसके घरेलू मैदानों पर हराएंगे।

विज्ञापन


संतुलन बनाना होगा
राहुल द्रविड़, लक्ष्मण जैसे खिलाड़ियों के संन्यास के बाद टीम इंडिया में एकाएक खालीपन आ गया है। हालांकि सचिन अभी भी टीम में हैं लेकिन बल्लेबाजी के मामले में अभी टीम इंडिया कच्ची ही है, जो इनकी ताकत हुआ करती थी। ऐसे में भारत को अगर घरेलू मैदान पर टेस्ट सीरीज जीतनी है तो उसे खेल के हर विभाग में संतुलित प्रदर्शन करना होगा।
विज्ञापन


तेज गेंदबाजी पर देना होगा ध्यान
जब गेंदबाजी की तरफ देखते हैं तो तेज गेंदबाजी में भारतीय टीम पूरी तरह संघर्ष करती दिख रही है। जहीर खान अपने अंतिम समय में हैं। अनफिट होने के कारण आराम कर रहे हैं लेकिन उम्मीद है उनकी टीम में वापसी होगी। जहीर के अलावा कोई भी सीनियर तेज गेंदबाज इस समय टीम में अपनी जगह बना पाए ऐसा मुश्किल ही लगता है। ऐसे में टीम मैनेजमेंट को चाहिए कि तेज गेंदबाजों के चयन पर विशेष ध्यान दे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पिन डिपार्टमेंट का हो सही चयन
जहां तक स्पिन गेंदबाजी की बात है तो कप्तान धोनी अश्विन के अलावा किसी पर भरोसा करते नहीं। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि अश्विन और ओझा की ही जोड़ी मैदान पर उतरेगी। हालांकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हरभजन का प्रदर्शन उन्हें टीम में जगह दिला सकता है लेकिन अंतिम 11 में भज्जी को जगह मिले संभव नहीं दिखता है। धोनी को चाहिए कि भज्जी को भी मौका दें।

सलामी जोड़ी पर बड़ी जिम्मेदारी
बेशक सलामी जोड़ी को लेकर इस समय टीम इंडिया के पास विकल्पों की कमी नहीं है। सहवाग के बगैर टेस्ट टीम की अभी कल्पना नहीं की जा सकती है। गंभीर भी थोड़े बहुत रन बना ही ले रहे हैं जबकि ईरानी ट्रॉफी में मुरली विजय ने शतक ठोक अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर दी है। जबकि टॉप आर्डर में कोहली और पुजारा फिट बैठते हैं।

सचिन को संतुलन बनाना होगा
सचिन, धोनी के अलावा युवी और रैना मध्यक्रम में होंगे। सचिन फिलहाल फॉर्म वापसी के संकेत दे चके हैं लेकिन इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज इस स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के आगे टिक पाएगा इस पर संदेह है। उम्मीद की जानी चाहिए कि टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक पारी में 400 रन बना पाने में कामयाब हो पाएगी।

भारतीय टीम का चयन रविवार को होगा। टीम इंडिया की मौजूदा स्थिति को देखें तो कुछ खिलाड़ियों की जगह तो पक्की है साथ ही कई दावेदार भी मिले हैं। पेश एक नजर--


टीम में जगह लगभग पक्की
महेंद्र सिंह धोनी, सचिन तेंदुलकर, गौतम गंभीर, मुरली विजय, विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा, आर. अश्विन, जहीर खान, भुवनेश्वर कुमार, प्रज्ञान ओझा, अशोक डिंडा।

दावेदार बल्लेबाज
वीरेंद्र सहवाग, युवराज सिंह, सुरेश रैना और रविंद्र जडेजा (ऑलराउंडर)।

दावेदार स्पिन गेंदबाज
हरभजन सिंह, पीयुष चावला।

दावेदार तेज गेंदबाज

शमी अहमद, विनय कुमार।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed