फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india vs australia second test match preview at perth

70 साल में पहली बार 'विराट सेना' इतिहास रचने को तैयार, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरा टेस्ट आज

Thu, 13 Dec 2018 09:50 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 13 Dec 2018 09:50 PM IST
विज्ञापन
india vs australia second test match preview at perth
team india

पिछले पांच दशकों में पर्थ की जिस तेज वाका पिच पर ऑस्ट्रेलिया तेज गेंदबाज बड़े-बड़े बल्लेबाजों का गुरूर चूर कर देते थे। लेकिन शुक्रवार से यह शहर जब भारत के खिलाफ दूसरे मैच की मेजबानी करेगा तो मैदान वाका का नहीं होगा। स्वान नदी के उस पार नया नवेला स्टेडियम दोनों टीमों का स्वागत करेगा। माना जा रहा है कि नए ऑप्टस स्टेडियम की पिच में भी वाका की तरह काफी तेजी और उछाल है। 

विज्ञापन


इस पर विराट सेना ही नहीं खुद ऑस्ट्रेलिया की भी परीक्षा होगी। पहले पिच पर अधिक घास देखकर अधिकतर भारतीय टीमें चिंतित हो जाती थीं, लेकिन कोहली की टीम जब मैदान पर उतरेगी तो वह ऑस्ट्रेलिया को उसी के जाल में फंसाकर अपना विजय अभियान जारी रखना चाहेगा।
विज्ञापन


पिच पर हरी घास देखकर भारतीय खेमा चिंतित नहीं, बल्कि रोमांचित है। क्यूरेटर ने उछाल वाली पिच तैयार करने की कोशिश की। ऑस्ट्रेलिया का यह दांव उस पर उलटा पड़ सकता है। भारत अब इस तरह की पिचों पर खेलने से नहीं घबराता और वह यहां 2-0 से बढ़त हासिल करने के इरादे से उतरेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल-विजय ही करेंगे पारी का आगाज 

रोहित के न खेलने से पारी के आगाज का जिम्मा फिर से लोकेश राहुल और मुरली विजय के कंधों पर ही होगा। विहारी का खेलना भी तय है। भारतीय थिंक टैंक चोटिल अश्विन की जगह भुवनेश्वर को रखकर चार तेज गेंदबाजों के साथ उतर सकता है। बल्लेबाजी क्रम में हालांकि खास बदलाव नहीं होगा। 

ऑस्ट्रेलिया बल्लेबाजी लाइनअप में कर सकता है बदलाव 
 मेजबान टीम अपनी बल्लेबाजी लाइनअप में रणनीतिक बदलाव कर सकता है। आरोन फिंच को पहले टेस्ट की नाकामी के कारण आलोचना झेलनी पड़ रही है। उनकी जगह ख्वाजा या शॉन में से कोई एक पारी की शुरुआत कर सकता है। फिंच को मध्यक्रम में उतारा जा सकता है। ऑस्ट्रेलिया उसी गेंदबाजी आक्रमण के साथ उतर सकता है।

70 साल में पहली बार 

भारत अगर यह मैच जीत लेता है तो 70 साल के क्रिकेट इतिहास में यह पहला मौका होगा जब वह सीरीज के शुरुआती दो मुकाबले जीतेगा। टीम इंडिया लगातार दो टेस्ट सिर्फ एक बार ही जीत पाई है।

बिशन सिंह बेदी की कप्तानी में 1977-78 की सीरीज में उसने मेलबर्न और सिडनी टेस्ट जीते थे। हालांकि मेलबर्न सीरीज का तीसरा और सिडनी चौथा मैच था। कोहली अपनी कप्तानी में सीरीज के शुरुआती दो टेस्ट जीतकर नया रिकॉर्ड कायम करना चाहेंगे। भारत ने ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर अब तक कुल छह मैच जीते हैं।

रोहित और अश्विन दूसरे टेस्ट से बाहर 

बल्लेबाज रोहित शर्मा और टीम के मुख्य स्पिनर रविचंद्रन अश्विन चोटिल होने के कारण ऑस्ट्रेलिया के लिए शुक्रवार से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे। भारत के लिए यह दोहरा झटका है क्योंकि सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ अभी टखने की अपनी चोट से नहीं उबरे हैं।

इन तीनों के चयन के लिए उपलब्ध नहीं रहने के कारण भारत ने हनुमा विहारी, रविंद्र जडेजा, उमेश यादव और भुवनेश्वर कुमार 13 सदस्यीय टीम में शामिल किया है। पहले टेस्ट के दौरान अश्विन की पेट की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था जबकि रोहित की पीठ में दर्द उभर आया था। भारतीय टीम पहला मैच 31 रन से जीतकर चार मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है। 

टीमें इस प्रकार हैंः

भारत :  विराट कोहली (कप्तान), मुरली विजय, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, ऋ षभ पंत, रविंद्र जडेजा, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव।

ऑस्ट्रेलिया : टिम पैनी (कप्तान), मार्कस हैरिस, आरोन फिंच, उस्मान ख्वाजा, ट्रेविस हेड,  शॉन मार्श, पीटर हैंड्स्काब, नाथन लियोन, मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस, जोश हेजलवुड । 

:: नंबर गेम :::
-01 पहला टेस्ट मैच होगा यह पर्थ के नए ऑप्टस स्टेडियम में 
-02 अतंरराष्ट्रीय मैच (1 वनडे, 1 टी-20) इस स्टेडियम में अब तक खेले गए हैं 
-117वां टेस्ट स्टेडियम होगा ऑप्टस दुनिया का और ऑस्ट्रेलिया का नौवां  
-04 टेस्ट मैच भारत ने वाका में खेले हैं जिसमें से तीन हारे और एकमात्र जीत 2008 में दर्ज की
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed