टीम इंडिया के लिए 'करो या मरो' का मैच आज, कब-कहां और कैसे देखें LIVE स्ट्रीमिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया ने रोहित शर्मा के शतक पर पानी फेरते हुए टीम इंडिया को सिडनी में खेले गए पहले वन-डे में 34 रन से मात देकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। टीम इंडिया को अब दूसरे वन-डे में हर हाल में जीत दर्ज करना जरूरी है ताकि वह सीरीज में 1-1 की बराबरी कर सके।
याद हो कि सिडनी में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 50 ओवर में पांच विकेट खोकर 288 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया 9 विकेट खोकर 254 रन बना सकी। शर्मा ने 129 गेंदों में 133 रन की पारी खेलकर टीम इंडिया को मैच में बनाए रखा, लेकिन झाए रिचर्डसन ने मेजबान टीम को ड्राइविंग सीट पर रखा।
ऐसे में दूसरे वन-डे की जंग बेहद रोमांचक होने वाली है। यह जानना बेहद जरूरी है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे वन-डे का प्रसारण कब-कहां और कैसे देखें:
दूसरा वन-डे कब खेला जाएगा?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वन-डे मैच 15 जनवरी 2019 यानी मंगलवार को खेला जाएगा।
दूसरा वन-डे कहां है?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वन-डे मैच एडिलेड में खेला जाएगा।
भारतीय समयानुसार कितने बजे शुरू होगा मैच?
भारतीय समयानुसार कितने बजे शुरू होगा मैच?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वन-डे भारतीय समयानुसार सुबह 8:50 बजे से शुरू होगा।
किस चैनल पर मैच का प्रसारण होगा?
किस चैनल पर मैच का प्रसारण होगा?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे वन-डे मैच का प्रसारण सोनी नेटवर्क पर किया जाएगा।
ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखी जा सकती है?
ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखी जा सकती है?
मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लाइव पर उपलब्ध होगी। साथ ही https://www.amarujala.com/ पर लाइव स्कोर और लाइव अपडेट्स देखे जा सकते हैं।