{"_id":"5c76490ebdec2211a00c8d32","slug":"india-vs-australia-rohit-dhoni-and-kohli-can-achive-these-milestones-ahead-of-bengaluru-t20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विराट-धोनी और रोहित लिखेंगे रिकॉर्ड्स की नई कहानी, ऑस्ट्रेलिया को याद दिलाएंगे नानी!","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विराट-धोनी और रोहित लिखेंगे रिकॉर्ड्स की नई कहानी, ऑस्ट्रेलिया को याद दिलाएंगे नानी!
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेंगलुरु में आज खेले जाने वाले दूसरे और आखिरी टी-20 के दौरान रोहित शर्मा, विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी खास मुकाम हासिल कर सकते हैं। विशाखापट्टनम में खेले गए पहले टी-20 में भारतीय 'रनबांकुरे' महज 126 रन ही बना पाए थे, ऐसे में पांच मैच की वन-डे सीरीज से पहले भारतीय बल्लेबाज टी-20 सीरीज को 1-1 से बराबर करना चाहेंगे।
2 of 5
पिछले मैच में बेहद खराब शॉट खेलकर अपना विकेट गंवाने वाले रोहित इस मैच में 'सिक्सर किंग' बनना चाहेंगे। रोहित अबतक 86 टी-20 इंटरनेशनल में 102 छक्के लगा चुके हैं। दो छक्के लगाते ही वे टी-20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक छक्के उड़ाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।
3 of 5
रोहित शर्मा से आगे बस न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल (74 पारियों में 103 छक्के) और वेस्टइंडीज के क्रिस गेल (52 पारियों में 103 छक्के) ही हैं। दूसरी ओर विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी के बीच 50 टी-20 छक्कों की रेस चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
धोनी जहां अबतक 49 बार गेंद बाउंड्री के ऊपर से उड़ा चुके हैं तो विराट कोहली के नाम 48 छक्के हैं। देखना मजेदार होगी कि दोनों में कौन सा खिलाड़ी पहले 50 छक्के लगाकर यह मुकाम हासिल करने वाला चौथा भारतीय बनता है।
विज्ञापन
5 of 5
अबतक रोहित शर्मा (102), युवराज सिंह (74), सुरेश रैना (56) ही यह कमाल कर चुके हैं। इन रिकॉर्ड्स के अलावा टीम इंडिया बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में सीरीज बचाने के लिए उमेश यादव की जगह सिद्धार्थ कौल या फिर ऑलराउंडर विजय शंकर को आजमा सकता है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।