{"_id":"5c76179dbdec223c46439841","slug":"hemang-badani-feels-ms-dhoni-should-get-rest-and-play-vijay-shankar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"CSK के पूर्व साथी ने कहा- एमएस धोनी को दो आराम, इस युवा खिलाड़ी को मिले मौका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
CSK के पूर्व साथी ने कहा- एमएस धोनी को दो आराम, इस युवा खिलाड़ी को मिले मौका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अभिषेक निगम
Updated Wed, 27 Feb 2019 10:22 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Ms dhoni
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज और एमएस धोनी के चेन्नई सुपरकिंग्स के पूर्व साथी हेमंग बदानी का मानना है कि माही को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 में आराम दिया जाए जबकि युवा ऑलराउंडर विजय शंकर को आजमाया जाए। बदानी ने दोनों विकेटकीपर ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक को अंतिम एकादश में शामिल करने की बात कही, लेकिन यह स्पष्ट नहीं किया कि विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी किसे सौंपी जाए।
2 of 5
pant and karthik
भारत के लिए 2000 से 2008 के बीच चार टेस्ट और 40 वन-डे खेलने वाले बदानी ने कहा कि 2019 विश्व कप के लिए धोनी पहली पसंद हैं, इसे देखते हुए भारतीय टीम प्रबंधन को पंत व कार्तिक को ज्यादा से ज्यादा मौके देना चाहिए। इसे समझाते हुए उन्होंने साथ ही कहा कि भारतीय टीम को ऑलराउंडर विजय शंकर को आजमाना चाहिए, जिन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन किया था।
3 of 5
ms dhoni
क्रिकइंफो से बात करते हुए बदानी ने कहा, 'विश्व कप में धोनी विकेटकीपर के रूप में पहली पसंद हैं। इसलिए मैं यह नहीं कह सकता कि धोनी को मौका ही नहीं मिले, लेकिन उन्हें आराम जरूर देना चाहिए। आपको ध्यान देना चाहिए कि दूसरे विकेटकीपर के रूप में कौन तैयार है। मैं कार्तिक और पंत को ज्यादा मौके देना चाहूंगा क्योंकि इससे दूसरे विकेटकीपर की तलाश पूरी होगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
VIJAY SHANKAR
बदानी ने आगे कहा, 'मैं विजय शंकर को भी मौका देना चाहूंगा क्योंकि उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया। इसलिए कह रहा हूं कि युवा ऑलराउंडर को ज्यादा से ज्यादा मौके मिले। अगर वह रन बनाता है तो विश्व कप में उसे चुने जाने की संभावना बढ़ेगी।'
विज्ञापन
5 of 5
ms dhoni
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में धोनी ने काफी धीमी बल्लेबाजी की थी, जिसके बाद उनकी कड़ी आलोचना हो रही है। धोनी ने 37 गेंदों में केवल 29 रन बनाए। भारतीय टीम ने 20 ओवर में 126 रन बनाए और इस रोमांचक मुकाबले को ऑस्ट्रेलिया ने अंतिम गेंद पर जीता।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।