फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs AUS: बारिश की वजह से दूसरे दिन का खेल जल्दी खत्म, भारत का स्कोर 62/2

Sat, 16 Jan 2021 12:34 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 16 Jan 2021 12:34 PM IST
खास बातें

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया लाइव क्रिकेट स्कोर: ब्रिस्बेन में चौथे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खराब मौसम और गीले मैदान की वजह से जल्दी खत्म कर दिया गया। चायकाल से ठीक पहले उमड़ आए काले बादलों के भयंकर बारिश हुई, जिसके बाद स्टंप्स की घोषणा कर दी गई। स्टंप्स तक भारत ने 26 ओवर में दो विकेट खोकर 62 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के आधार पर टीम इंडिया अब भी 302 रन पीछे है। अजिंक्य रहाणे दो और चेतेश्वर पुजारा आठ रन बनाकर नाबाद हैं। भारत को दो झटके रोहित शर्मा और शुभमन गिल के रूप में लगे। इससे पहले शनिवार को ऑस्ट्रेलियाई टीम लंच तक पहली पारी में 369 रन पर आउट हुई। मार्नस लाबुशेन ने 108 रन बनाए। भारत के लिए टी नटराजन, शार्दुल ठाकुर और वाशिंगटन सुंदर ने तीन-तीन विकेट लिए।

विज्ञापन
India vs australia live cricket score fourth test match day 2 scorecard gaba cricket ground news updates in hindi
रोहित शर्मा और शुभमन गिल - फोटो : ट्विटर

लाइव अपडेट

12:25 PM, 16-Jan-2021

भारत का स्कोर 62/2

ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के आधार पर भारत अभ भी 307 रन पीछे है। चायकाल के बाद खेल दोबारा शुरू ही नहीं हो पाया। 26 ओवर पर भारत ने अपने दोनों ओपनर्स खो दिए हैं। चेतेश्वर पुजारा (8) और अजिंक्य रहाणे (2) नाबाद हैं। शुभमन गिल सात रन बनाकर पैट कमिंस का शिकार बने। रोहित शर्मा एकबार फिर अपना विकेट फेंककर आ गए। हिटमैन अच्छी लय में दिख रहे थे, लेकिन नाथन लियोन ने उन्हें फंसा लिया। वह अर्धशतक से चूके। 44 रन बनाकर आउट हुए।

12:21 PM, 16-Jan-2021

गीले मैदान की वजह से दूसरा दिन का खेल जल्दी खत्म

आज के ओवर्स की भरपाई के लिए कल आधे घंटी जल्दी शुरू होगा खेल।
 
विज्ञापन
12:09 PM, 16-Jan-2021
11:47 AM, 16-Jan-2021
11:25 AM, 16-Jan-2021

पौने 12 बजे होगा मैदान का मुआयना

10:11 AM, 16-Jan-2021

काले बादलों के बीच गाबा में टी

भारत ने शुभमन गिल और रोहित शर्मा के रूप में अपने दोनों ओपनर्स खो दिए हैं। शुभमन गिल सात रन बनाकर पैट कमिंस का शिकार बने। रोहित शर्मा एकबार फिर अपना विकेट फेंककर आ गए। हिटमैन अच्छी लय में दिख रहे थे, लेकिन नाथन लियोन ने उन्हें फंसा लिया। वह अर्धशतक से चूके। 44 रन बनाकर आउट हुए।

26 ओवर में भारत का स्कोर 62/2 चेतेश्वर पुजारा (8) और अजिंक्य रहाणे (2)
 
विज्ञापन
विज्ञापन
10:02 AM, 16-Jan-2021

अब पुजारा-रहाणे पर दारोमदार

09:49 AM, 16-Jan-2021

रोहित शर्मा को लियोन ने फंसाया

09:43 AM, 16-Jan-2021

रोहित का शानदार स्ट्रेट ड्राइव

09:36 AM, 16-Jan-2021

भारत का स्कोर 50/1

ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के आधार पर टीम इंडिया अब भी 319 रन पीछे है। रोहित शर्मा (35) और पुजारा (7) क्रीज पर मौजूद।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed