फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india vs australia 3rd odi 2023 playing xi dream11 prediction captain vice-captain player list news in hindi

IND vs AUS Playing 11: पांच खिलाड़ी उपलब्ध नहीं; 13 खिलाड़ियों से चुनी जाएगी टीम, जानें संभावित प्लेइंग 11

Wed, 27 Sep 2023 11:35 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 27 Sep 2023 11:35 AM IST
सार

India vs Australia Playing 11 Prediction: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में भारत के 13 खिलाड़ी ही चयन के लिए उपलब्ध हैं। ऐसे में कप्तान रोहित के लिए टीम चुनना मुश्किल होगा।

विज्ञापन
india vs australia 3rd odi 2023 playing xi dream11 prediction captain vice-captain player list news in hindi
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला राजकोट में बुधवार को है। भारतीय टीम यह मैच जीतकर लगातार चौथा वनडे जीतना चाहेगी। यह मैच जीतने पर भारत पहली बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप कर सकता है। दोनों देशों के बीच वनडे सीरीज में अब तक कोई भी टीम क्लीन स्वीप नहीं कर पाई है। सिर्फ एक सीरीज में भारत ने 1-0 से जीत हासिल की थी, लेकिन इस सीरीज के दो मैच बारिश की भेंट चढ़ गए थे। 
विज्ञापन


भारतीय टीम इस सीरीज में 2-0 से आगे है, लेकिन वनडे विश्व कप की तैयारियों के लिहाज से टीम इंडिया में कई बदलाव होने तय हैं। भारत ने एशिया कप 2023 का फाइनल सहित लगातार तीन मैच जीते हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई टीम लगातार पांच मैच हार चुकी है।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलियाई टीम इस तरह से नहीं हारती है। उसे आत्ममंथन करके वनडे क्रिकेट में लगातार पांच हार के इस सिलसिले को तोड़ना होगा। कुछ महीने पहले ही मिचेल स्टार्क की शानदार गेंदबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 2-1 से हराया था। नियमित कप्तान पैट कमिंस, ग्लेन मैक्सवेल और स्टार्क के इस मैच में खेलने की उम्मीद है। बल्लेबाजी में ट्रेविस हेड, स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशाने से भी अच्छी पारियों की उम्मीद होगी। ऑस्ट्रेलिया पर लगातार पांच हार के क्रम को तोड़ने का भी दबाव रहेगा। पिछली बार 2020 में ऑस्ट्रेलिया को लगातार पांच वनडे मैचों में शिकस्त मिली थी। ऑस्ट्रेलिया पिछली बार पांच से ज्यादा वनडे मैच लगातार 2018 में हारा था। तब उसे लगातार सात वनडे में हार मिली थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि पांच खिलाड़ी तीसरे वनडे में चयन के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि शुभमन गिल को बीमारी के चलते आराम दिया गया है। कई खिलाड़ियों की व्यक्तिगत समस्याएं हैं। केवल 13 खिलाड़ियों में से अंतिम एकादश का चयन किया जाएगा। अक्षर पटेल एनसीए में चोट से उबर रहे हैं जो उन्हें एशिया कप के दौरान लगी थी। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी, शार्दुल ठाकुर और हार्दिक पांड्या अपने-अपने घर लौट गए हैं। हार्दिक को इस मैच में लौटना था, लेकिन उन्हें वापस घर भेज दिया गया है। अक्षर भी इस मैच के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। रोहित, कोहली और कुलदीप पहले दो वनडे में नहीं खेले थे। वे तीसरे वनडे के लिए उपलब्ध हैं। रोहित ने कहा कि इस समय उनका घर जाना ठीक था। हम चाहते हैं कि विश्वकप से पहले टीम का हर खिलाड़ी तरोताजा रहे।

अश्विन को लेकर रोहित ने कहा कि अश्विन ने पहले दो वनडे मैचों में जो लय दिखाई है, उससे उन्हें किसी भी स्थिति में विश्वकप के लिए रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर आश्वासन मिला है। उन्हें खेलने का अच्छा अनुभव है और दबाव की स्थिति से अच्छे से निपटते हैं। अश्विन ने लंबे समय बाद वनडे में वापसी की है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

भारतः रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।


ऑस्ट्रेलिया: डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, मार्कस स्टोइनिस, पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, एडम जैम्पा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed