फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs Australia 2017 fourth test live from dharamshala day 4

विराट-रहाणे ने तोड़ा कंगारुओं का गुरूर, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी हुई हमारे नाम, 2-1 से मारी बाजी

Tue, 28 Mar 2017 02:55 PM IST
amarujala.com- Presented by: अमित कुमार
amarujala.com- Presented by: अमित कुमार Updated Tue, 28 Mar 2017 02:55 PM IST
विज्ञापन
India vs Australia 2017 fourth test live from dharamshala day 4
धर्मशाला में जीत के बाद टीम इंडिया - फोटो : Social Media

धर्मशाला में भारत ने मैच जीतने के साथ-साथ सीरीज जीत ली है। भारतीय सलामी बल्लेबाज के एल राहुल 51 और अजिंक्या रहाणे 38 रन बनाए।  भारत ने 2 विकेट खोकर यह मैच जीता।  मुरली विजय (8) के रूप में भारत को शुरुआती झटका लगा। विजय को पैट कमिंस ने विकेट कीपर वैड के हाथों कैच करवाया। विजय के आउट होने के बाद क्रीज पर आए चेतेश्वर पुजारा बिना खाता खोले रन आउट हो गए।

विज्ञापन


इससे पहले तीसरे दिन दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलियाई टीम की 137 रन पर ही ढेर हो गई थी। तीसरे दिन भारतीय टीम ने बिना किसी नुकसान के 19 रन बनाए थे।

LIVE SCORE

ऐसा रहा अब तक का खेल
रविंद्र जडेजा के ऑलराउंड प्रदर्शन (63 रन और 3/24) की बदौलत टीम इंडिया कंगारू टीम को दूसरी इनिंग्स में महज 137 रन पर समेटने और ऑस्ट्रेलिया पर तीसरे दिन के खेल में 32 रन की लीड लेने में कामयाब रही। 
विज्ञापन


तीसरे दिन के खेल की शुरुआत रोमांचक रही। पैट कमिंस की पहली ही बॉल पर रविंद्र जडेजा को अंपायर मरे इरासमस ने विकेट के पीछे कैच आउट करार दिया। जडेजा ने डीआरएस की मांग कर दी और इरासमस गलत साबित हो गए। कमिंस ने गेंदबाजी की धार को जारी रखा जबकि दूसरे छोर पर साहा मजबूती से टिके रहे। दोनों बल्लेबाजों ने 7वें विकेट के लिए 103 गेंदों में 50 रन की साझेदारी पूरी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ओपनर केएल राहुल ने 18 गेंदों में 13 और मुरली विजय ने 18 गेंदों में 6 रन बना बनाए। राहुल ने तेज गेंदबाज पैट कमिंस के पहले ही ओवर में शानदार तीन चौके जड़े। तीसरे दिन बल्लेबाजी के लिए उतरी टीम इंडिया 332 रनों पर ऑलआउट हो गई।

रिद्धिमान साहा 31 जबकि भुवनेश्वर कुमार बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए आए कुलदीप यादव 7 रन बनाकर आउट हो गए जबकि उमेश यादव 2 रन पर नाबाद रहे। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों की तिकड़ी उमेश यादव, रविंद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन ने 3-3 विकेट लेकर आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी। 

तीसरे दिन लंच के बाद शुरू हुई दूसरी इनिंग्स में उमेश यादव और भुवनेश्वर कुमार की जोड़ी ने अपनी स्विंग से आस्ट्रेलिया के मंसूबों पर पानी फेर दिया। डेविड वॉर्नर को भुवनेश्वर कुमार ने वार कर हक्का-बक्का कर दिया। अगली गेंद पर करुण नायर ने उनका कैच टपका दिया। उमेश यादव की गेंद पर इनिंग्स के चौथे ओवर में यह लेफ्टी चलते बने। 

स्मिथ के आउट होते ही मंडराया हार का खतरा

India vs Australia 2017 fourth test live from dharamshala day 4
स्टीव स्मिथ - फोटो : ESPN

क्रीज पर आए स्टीव स्मिथ के लिए आक्रामकता से खेलना महंगा पड़ा। पहले उन्होंने भुवनेश्वर कुमार को दो चौके जड़े। तीसरी गेंद पर भी उन्होंने बाउंड्री मारने की कोशिश की लेकिन बैट के निचले हिस्से में लगी गेंद से ऑफ स्टंप हवा में दिखा। स्टीव स्मिथ सरीज में 500 रन से केवल एक रन दूर रह गए। ओपनर मैट रेनशॉ पर उमेश ने लगातार प्रेशर बनाए रखा और विकेट के पीछे कैच करवा दिया। आस्ट्रेलियन टीम के खेवनहार कैप्टन स्टीव स्मिथ के पवेलियन लौटते ही टीम पर हार का खतरा मंडराने लगा।

चाइनामैन की धुनाई के बाद अश्विन- जडेजा का अटैक
अजिंक्य रहाणे ने चाइनामैन कुलदीप यादव को अटैक पर लगाया। लेकिन, मैक्सवेल ने कुलदीप की धुनाई कर दी। रहाणे ने उन्हें हटाकर अश्विन- जडेजा की स्पिन ट्विन को मोर्चे पर लगा दिया। अश्विन की गेंद पर ही हैंड्सकॉम्ब के हैरत भरे कैच ने आसीस को चौथा झटका दिया। मार्श दुखती पीठ के साथ क्रीज पर आए और शॉर्ट लेग पर जडेजा की गेंद पर पुजारा को कैच थमाने से पहले उनसे सिर्फ 1 रन ही बना। चाय पीकर लौटे मैक्सवेल को भी अश्विन ने 45 रन के निजी स्कोर पर रोक लिया। उनके बाद बचे आखिरी चार विकेट में केवल मैथ्यू वेड बगैर आउट हुए 25 रन बना कर क्रीज पर रहे। पूरी टीम 137 रन पर सिमट गई। भारत को जीत के लिए महज 106 रन का टारगेट मिला। 

जडेजा ने कमिंग पर बनाया प्रेशर

India vs Australia 2017 fourth test live from dharamshala day 4
रविंद्र जडेजा - फोटो : Cricket Country

जडेजा और साहा की जोड़ी से पार पाने के लिए आसी कैप्टन ने पेसर पैट कमिंस को अटैक पर लगाया। कमिंस ने ओवर की पहली गेंद  को जडेजा के हेल्मेट पर टिका मारा। दूसरी गेंद खेलने में परेशानी हुई लेकिन  तीसरी बॉल को जडेजा ने हुक कर बॉउंड्री के बाहर भेज दिया। चौथी बॉल कमिंस ने शॉर्ट पिच डाली लेकिन यह हेलमेट पर लगने की बजाय जडेजा  के बल्ले  की चोट से लांग लेग बाउंड्री पर सिक्सर में तब्दील हो गई।  

हालांकि कमिंस ने  अगले ओवर की पहली ही गेंद पर जडेजा  को बोल्ड मार कर बदला ले लिया और इसके साथ ही सातवें विकेट के लिए 96 रन की पार्टनरशिप टूट गई। लेकिन, इसने  टीम के लिए मैच में वापस आने के रास्ते खोल दिए।

विकेटकीपर बैट्समैन ऋद्धिमान साहा (31 रन, 102 बॉल, 2 फोर) को भी कमिंस के तीसरे शिकार बने, जबकि भुवनेश्वर को ओकीफ ने आउट कर मैच में अपना पहला, जबकि कुलदीप यादव का विकेट निकाल कर दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया के लिए मैच बनाने वाले ऑफ स्पिनर नाथन लियोन ने पांचवां (5/92) विकेट हासिल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed