फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India Under-19 team announced for England tour, CSK Ayush Mhatre captain, Vaibhav Sooryavanshi in team

IND vs ENG: इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय अंडर-19 टीम का एलान, CSK का यह युवा स्टार बना कप्तान, वैभव को भी जगह

Thu, 22 May 2025 02:07 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 22 May 2025 02:07 PM IST
सार

बीसीसीआई ने गुरुवार को प्रेस रिलीज में टीम का एलान किया। बीसीसीआई ने बताया, 'जूनियर क्रिकेट समिति ने 24 जून से 23 जुलाई तक होने वाले इंग्लैंड के आगामी दौरे के लिए भारत की अंडर-19 टीम का चयन किया है।'

विज्ञापन
India Under-19 team announced for England tour, CSK Ayush Mhatre captain, Vaibhav Sooryavanshi in team
आयुष म्हात्रे और वैभव सूर्यवंशी - फोटो : ANI

विस्तार

इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय अंडर-19 टीम का एलान हो चुका है। इस दौरे पर भारतीय अंडर-19 टीम कुल आठ मैच खेलेगी। इसमें एक वार्म अप मैच, इंग्लैंड अंडर-19 टीम के खिलाफ पांच वनडे और दो बहु दिवसीय मैच शामिल है। इस सीरीज की शुरुआत 24 जून से होगी। भारतीय अंडर-19 टीम की कमान चेन्नई सुपर किंग्स के सुपरस्टार युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे को सौंपी गई है। वहीं, इस टीम में 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को भी जगह मिली है। इन दोनों ने इस सीजन आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया है। वैभव ने तो शतक भी जड़ा है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिया ने किया एलान
बीसीसीआई ने गुरुवार को प्रेस रिलीज में टीम का एलान किया। बीसीसीआई ने बताया, 'जूनियर क्रिकेट समिति ने 24 जून से 23 जुलाई तक होने वाले इंग्लैंड के आगामी दौरे के लिए भारत की अंडर-19 टीम का चयन किया है। इस दौरे में 50 ओवर का अभ्यास मैच, उसके बाद पांच मैचों की युवा एकदिवसीय सीरीज और इंग्लैंड अंडर-19 के खिलाफ दो बहु-दिवसीय मैच शामिल हैं।' मुंबई के विकेटकीपर बल्लेबाज अभिज्ञान कुंडू को म्हात्रे की जगह उप कप्तान बनाया गया है।

वैभव के लिए शानदार बीता है आईपीएल
वैभव का चयन राजस्थान रॉयल्स के साथ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के शानदार सत्र के बाद हुआ है। बिहार के समस्तीपुर के इस युवा खिलाड़ी ने आईपीएल शतक बनाने वाला सबसे कम उम्र का खिलाड़ी बनकर पूरे देश का दिल जीत लिया था। उन्होंने पिछले महीने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 गेंद में शतक बनाया था, जो कि इस लीग का दूसरा सबसे तेज शतक था। उन्होंने बिहार के लिए पांच प्रथम श्रेणी मैच और छह लिस्ट ए मैच खेले हैं लेकिन उनमें से किसी भी मैच में शतक नहीं लगाया है। वैभव ने पिछले साल चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ पहले युवा टेस्ट में शतक बनाया था।

यह भी पढ़ें: IPL 2025: आईपीएल डेब्यू के चार साल के अंदर सुदर्शन ने दो बार 500+ रन बनाए, विराट कोहली को इसमें लगे थे छह साल

केरल के लेग स्पिनर एनान को भी मिली जगह
दूसरी ओर 17 वर्षीय म्हात्रे ने नौ प्रथम श्रेणी मैच और सात लिस्ट ए मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 962 रन बनाए हैं। सलामी बल्लेबाज ने इस सत्र के बीच में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की जगह ली थी जो कोहनी की चोट के कारण बाहर हो गए थे। एक और दिलचस्प चयन केरल के लेग स्पिनर मोहम्मद एनान का है जिन्होंने पिछले साल दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ प्रभावशाली प्रदर्शन किया था। एनान ने ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ दो युवा टेस्ट में 16 विकेट लिए और उस सीरीज में शीर्ष विकेट लेने वाले गेंदबाज बने।पंजाब के ऑफ स्पिनर अनमोलजीत सिंह को भी टीम में जगह मिली है।

इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की अंडर-19 टीम: आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, मौल्यराजसिंह चावड़ा, राहुल कुमार, अभिज्ञान कुंडू (उप-कप्तान और विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, युधाजीत गुहा, प्रणव राघवेंद्र, मोहम्मद एनान, आदित्य राणा, अनमोलजीत सिंह।

स्टैंडबाय खिलाड़ी: नमन पुष्पक, डी दीपेश, वेदांत त्रिवेदी, विकल्प तिवारी, अलंकृत रापोल (विकेटकीपर)।
 

भारतीय अंडर-19 टीम का इंग्लैंड दौरा

तारीख (कब से)

कब तक

मैच

स्थान

24 जून

 

50-ओवर वार्म अप

लॉफबोरो यूनिवर्सिटी

27-जून

 

पहला वनडे

होव

30-जून

 

दूसरा वनडे

नॉर्थैम्पटन

02-जुलाई

 

तीसरा वनडे

नॉर्थैम्पटन

05-जुलाई

 

चौथा वनडे

वॉर्सेस्टर

07-जुलाई

 

पांचवां वनडे

वॉर्सेस्टर

12-जुलाई

15-जुलाई

पहला बहु दिवसीय

बेकनहैम

20-जुलाई

23-जुलाई

दूसरा बहु दिवसीय

केम्सफोर्ड

 
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत-ए टीम की घोषणा हो चुकी
इससे पहले बीसीसीआई ने भारत-ए टीम की भी घोषणा की थी। बोर्ड ने अभी तक इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय सीनियर टीम का एलान नहीं किया है। इसकी भी एक दो दिन में घोषणा होने की संभावना है। भारत ए टीम को इंग्लैंड दौरे पर इंग्लैंड लायंस टीम के खिलाफ दो प्रथम श्रेणी मैच खेलने हैं। भारतीय टीम इस दौरे पर अभिमन्यु ईश्वरन की कप्तानी में खेलने उतरेगी। 

भारत ए और इंग्लैंड लायंस के बीच पहला मुकाबला 30 मई से दो जून तक खेला जाएगा, जबकि दूसरा मुकाबला छह से नौ जून तक नॉर्थम्पटन में होगा। इसके बाद टीम 13 से 16 जून तक इंट्रा स्क्वाड मैच खेलेगी। वहीं, सीनियर टीम 20 जून से इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। इसी के साथ भारत के नए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (2025-27) की शुरुआत भी हो जाएगी। 

यह भी पढ़ें: IPL 2025: मुंबई पलटंस 11वीं बार प्लेऑफ में, जानें बाकी टीमों का हाल; क्या RCB इस अनचाहे रिकॉर्ड को तोड़ पाएगी?

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed