Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India U19 cricketer Yashveer Goud reaction on aggresive celebration after title won against Pakistan

अंडर-19 एशिया कप: पाकिस्तान के खिलाफ आक्रामक जश्न के पीछे क्या थी वजह? यशवीर गौड़ ने बताया कारण; जानें

Mon, 16 Nov 2026 08:49 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 16 Nov 2026 08:49 AM IST
सार

भारत ने पाकिस्तान को हराकर अंडर-19 एशिया कप पर कब्जा किया था। मैच के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने आक्रामक अंदाज में जश्न मनाया था। इसका कुछ लोगों ने विरोध भी किया था। लेकिन अब टीम के सदस्य यशवीर गौड़ ने बताया है कि किस कारण खिलाड़ियों ने इस तरह जश्न मनाया।

विज्ञापन
India U19 cricketer Yashveer Goud reaction on aggresive celebration after title won against Pakistan
अंडर-19 एशिया कप - फोटो : Sony Liv Screen Grab

विस्तार

भारतीय अंडर-19 टीम के क्रिकेटर यशवीर गौड़ ने पाकिस्तान के खिलाफ मिली रोमांचक जीत के बाद आक्रामक जश्न मनाने पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान के मैदान पर छींटाकशी का जवाब देने का दृढ़ संकल्प अंडर-19 एशिया कप के फाइनल को जीतने के बाद टीम के जश्न के पीछे एक बड़ी प्रेरणा थी। भारत को लीग चरण में दिवाली के दिन चिर प्रतिद्वंद्वी से हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन जब दोनों टीमें खिताबी मुकाबले में फिर आमने-सामने आईं, तो भारत को पासा पलटने का सुनहरा अवसर मिल गया।
विज्ञापन
Trending Videos

ग्रुप चरण में मिली थी हार
पाकिस्तान ने इससे पहले ग्रुप चरण के मुकाबले में भारत को तीन विकेट से हराया था। भारत ने अर्जुन राजपूत के शतक की मदद से 208 रन बनाए थे, लेकिन हम्जा जरूर के मैच जिताऊ शतक की बदौलत पाकिस्तान ने लक्ष्य हासिल कर लिया था। मुकाबले के दौरान हुई तीखी नोकझोंक और अभद्र भाषा के इस्तेमाल के बाद इस हार से भारतीय खिलाड़ी काफी निराश थे। हालांकि, भारत ने अपने जवाब को फाइनल के लिए सुरक्षित रखा था। एक स्पोर्ट्स चैनल से बातचीत करते हुए यशवीर ने बताया कि खिताबी जीत के बाद का जश्न इतने अधिक जज्बात के साथ क्यों जुड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

India U19 cricketer Yashveer Goud reaction on aggresive celebration after title won against Pakistan
भारत ने जीता अंडर-19 एशिया कप का खिताब - फोटो : BCCI
पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ हुई थी नोकझोंक? 
यशवीर ने कहा, हमने दिवाली के दिन मैच गंवा दिया था। पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ नोकझोंक हुई थी, जिसमें अभद्र भाषा का इस्तेमाल हुआ। मैच हारने के बाद हम कुछ नहीं कह पाए थे। हम फाइनल का इंतजार कर रहे थे। हम अच्छा प्रदर्शन करना चाहते थे और यह दिखाना चाहते थे कि भारत क्या करने में सक्षम है।
विज्ञापन

India U19 cricketer Yashveer Goud reaction on aggresive celebration after title won against Pakistan
भारत अंडर-19 एशिया कप चैंपियन - फोटो : BCCI
पाकिस्तान से किस तरह हिसाब किया चुकता
भारत ने 14 नवंबर को खेले गए फाइनल में शानदार वापसी करते हुए पाकिस्तान को एक विकेट से हरा दिया। 338 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम 252/8 के स्कोर पर गहरे संकट में थी, लेकिन मनल चौहान (47) और मोहित उल्वा (49 नाबाद) ने पारी को संभाला। मोहित ने आखिरी गेंद पर विजयी चौका लगाकर एक यादगार जीत पक्की कर दी। यशवीर उन खिलाड़ियों में शामिल थे जिन्होंने जीत के बाद जमकर जश्न मनाया और विपक्षी टीम की तरफ उनके रिएक्शन ने भी काफी ध्यान खींचा। जश्न और इसके बाद आई प्रतिक्रियाओं के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि भारतीय खिलाड़ी केवल वही प्रतिक्रिया दे रहे थे जो उन्होंने पहले अनुभव किया था। उन्होंने कहा, हम वही कर रहे थे जो उन्होंने किया था। वे शांत थे और हम भी शांत थे। हम भारतीय जर्सी पहने हुए थे। हम इस पल का इंतजार कर रहे थे। हर कोई भावुक था।

काव्य का लक्ष्य भारतीय टीम में जगह बनाना
एक तरफ सारा ध्यान भारत के खिताबी प्रदर्शन और खिलाड़ियों के भावुक जश्न पर रहा है, वहीं अंडर-19 एशिया कप ने युवा क्रिकेटरों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक बेहतरीन मंच भी प्रदान किया है। हालांकि, इस स्तर के खिलाड़ियों के लिए सबसे बड़ी चुनौती इस फॉर्म को आगे ले जाना और अंततः सीनियर टीम में जगह बनाना है। काव्य पटेल ने आठ विकेट के साथ टूर्नामेंट का अंत करते हुए इस दिशा में एक कदम आगे बढ़ाया है। विराट कोहली सहित कई पूर्व अंडर-19 क्रिकेटरों द्वारा अपनाए गए मार्ग का अनुसरण करते हुए इस युवा खिलाड़ी ने सीनियर स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का लक्ष्य रखा है। हालांकि काव्य के लिए मुख्य बात यह है कि वह प्रक्रिया पर ध्यान दें और हर मौके का पूरा फायदा उठाएं।

काव्य ने कहा, हां, वही (सीनियर टीम में आना) मुख्य लक्ष्य है। लेकिन हमें कदम-दर-कदम प्रक्रिया का पालन करना होगा और उस पर ध्यान केंद्रित करना होगा। हम जो भी मैच खेलते हैं, हमें पूरी शिद्दत के साथ खेलना चाहिए। अगर हम ऐसा करेंगे, तो चीजें खुद-ब-खुद अपनी जगह पर आ जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed