{"_id":"5c751331bdec2217fc33f554","slug":"india-tries-to-save-the-series-against-australia-in-second-t20i","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीरीज बचाने पर टीम इंडिया की निगाहें, जीत के इरादे से उतरेगी 'विराट सेना'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सीरीज बचाने पर टीम इंडिया की निगाहें, जीत के इरादे से उतरेगी 'विराट सेना'
Wed, 27 Feb 2019 08:23 AM IST
अभिषेक निगम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अभिषेक निगम
Updated Wed, 27 Feb 2019 08:23 AM IST
विज्ञापन
ms dhoni
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया बुधवार को जब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने उतरेगी, तो उसका इरादा सीरीज बचाने का होगा। विराट ब्रिगेड इस समय दो मैचों की सीरीज में 0-1 से पिछड़ रही है। भारतीय टीम को विशाखापट्टनम में खेले गए पहले मुकाबले में तीन विकेट की शिकस्त झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
बता दें कि भारतीय टीम को पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 126 रन के लक्ष्य का बचाव करना था और ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी ओवर में रोमांचक मुकाबला अपने नाम किया। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली पहले ही कह चुके हैं कि मई-जुलाई में होने वाले विश्व कप के लिए उनकी टीम लगभग तय है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो टी20 और पांच वनडे में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को मौका मिलने की संभावना से उन्होंने इनकार नहीं किया है।
विज्ञापन
कप्तान कोहली ने साथ ही कहा था कि लोकेश राहुल और ऋषभ पंत दोनों को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अधिकांश मैचों में मौका दे सकते हैं। राहुल को मौका देने के इरादे से टीम इंडिया ने नियमित ओपनर शिखर धवन को आराम देने का फैसला किया। कर्नाटक के बल्लेबाज ने दोनों हाथों से मौका लपकते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 में 36 गेंदों में 50 रन की पारी खेली।
विज्ञापन
ब्रेक से वापसी करते हुए बुमराह ने बेहतरीन गेंदबाजी की, लेकिन उमेश यादव ने काफी रन लुटाए और अंतिम ओवर में 14 रन का बचाव करने में नाकाम रहे। अब ऐसी संभावना है कि टीम इंडिया दूसरे मैच में उमेश की जगह सिद्धार्थ कौल को मौका दे सकती है। यह भी देखना होगा कि क्या विजय शंकर को मौका मिलेगा।
वहीं फैंस की नजरें एक बार फिर एमएस धोनी पर टिकी होंगी, जिन्हें वाइजैग में जूझना पड़ा था और वह 37 गेंद में सिर्फ नाबाद 29 रन बना पाए थे, जिससे टीम इंडिया ने सात विकेट पर 126 रन बनाए।
पदार्पण कर रहे लेग स्पिनर मयंक मार्कंडेय (चार ओवर में बिना विकेट के 31 रन) को कोई विकेट नहीं मिला, लेकिन कप्तान कोहली के अनुसार उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की। इस 21 वर्षीय स्पिनर को एक और मौका मिल सकता है। दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया के पास हाल के समय में भारत के खिलाफ सीरीज जीतने का अच्छा मौका है। टीम को कोहली की टीम के खिलाफ स्वदेश में टेस्ट और एकदिवसीय सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं...
टीम इंडिया : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, शिखर धवन, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, महेंद्र सिंह धोनी, क्रुणाल पांड्या, विजय शंकर, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव, सिद्धार्थ कौल और मयंक मार्कंडेय।
ऑस्ट्रेलिया: आरोन फिंच (कप्तान), डार्सी शार्ट, पैट कमिंस, एलेक्स कैरी, जेसन बेहरनडोर्फ, नाथन कोल्टर नाइल, पीटर हैंड्सकोंब, उस्मान ख्वाजा, नाथन लियोन, ग्लेन मैक्सवेल, झाय रिचर्डसन, केन रिचर्डसन, मार्कस स्टोइनिस, एश्टन टर्नर और एडम जंपा।