IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय टीम का एलान; टी20 में सूर्यकुमार, वनडे में राहुल करेंगे कप्तानी
India Squad for South Africa Tour 2023 : दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय वनडे टीम में कई बड़े बदलाव हुए हैं। केएल राहुल को कप्तानी सौंपी गई है, जबकि किसी को उपकप्तान नहीं बनाया गया है। गुजरात टाइटंस से खेलने वाले बाएं हाथ के बल्लेबाज साई सुदर्शन की टीम में एंट्री हुई है।
विस्तार
वहीं केएल राहुल को वनडे में कप्तानी सौंपी गई है। यानी राहुल वनडे के नए कप्तान और अगले वनडे विश्व कप के लिए बीसीसीआई के प्लान का हिस्सा हो सकते हैं। रोहित शर्मा और विराट कोहली टेस्ट सीरीज के दौरान वापसी करेंगे। दक्षिण अफ्रीका दौरे पर भारतीय टीम तीन टी20, तीन वनडे और दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी, जिसकी शुरुआत 10 दिसंबर से होगी। इसके लिए टीम इंडिया छह दिसंबर को रवाना हो सकती है।
बीसीसीआई ने स्पेशल नोट जारी करते हुए लिखा कि रोहित और विराट ने बोर्ड से दौरे के व्हाइट बॉल लेग से ब्रेक के लिए अनुरोध किया था। वहीं, मोहम्मद शमी फिलहाल मेडिकल ट्रीटमेंट से गुजर रहे हैं और उनकी उपलब्धता फिटनेस पर निर्भर है। शमी को सिर्फ टेस्ट टीम में जगह मिली है।
टेस्ट टीम से रहाणे बाहर, राहुल-श्रेयस की वापसी, बुमराह उपकप्तान
वहीं, चेतेश्वर पुजारा को भी टेस्ट टीम में जगह नहीं मिली है। पुजारा ने पिछला टेस्ट इस साल जून में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। उसमें उन्होंने दो पारियों में 14 और 27 रन की पारी खेली थी। इसके बाद से वह टेस्ट टीम से बाहर ही हैं। केएल राहुल, श्रेयस अय्यर और जसप्रीत बुमराह की टेस्ट टीम में वापसी हुई है। श्रेयस ने पिछला टेस्ट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इसी साल मार्च में खेला था।
भारत की टेस्ट टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन (विकेटकीपर), केएल राहुल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, मो. शमी*, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), प्रसिद्ध कृष्णा।
India’s squad for 2 Tests: Rohit Sharma (C), Shubman Gill, Yashasvi Jaiswal, Virat Kohli, Shreyas Iyer, Ruturaj Gaikwad, Ishan Kishan (wk), KL Rahul (wk), Ravichandran Ashwin, Ravindra Jadeja, Shardul Thakur, Mohd. Siraj, Mukesh Kumar, Mohd. Shami*, Jasprit Bumrah (VC), Prasidh…
— BCCI (@BCCI) November 30, 2023
टी20 में शुभमन गिल, रवींद्र जडेजा की हुई वापसी
भारत की टी20 टीम
यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा (उपकप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मो. सिराज, मुकेश कुमार, दीपक चाहर।
India’s squad for 3 T20Is: Yashasvi Jaiswal, Shubman Gill, Ruturaj Gaikwad, Tilak Varma, Suryakumar Yadav (C), Rinku Singh, Shreyas Iyer, Ishan Kishan (wk), Jitesh Sharma (wk), Ravindra Jadeja (VC), Washington Sundar, Ravi Bishnoi, Kuldeep Yadav, Arshdeep Singh, Mohd. Siraj,…
— BCCI (@BCCI) November 30, 2023
वनडे में साई सुदर्शन, रिंकू नया चेहरा, सैमसन की वापसी
साई सुदर्शन
वनडे टीम में कई बड़े बदलाव हुए हैं। केएल राहुल को कप्तानी सौंपी गई है, जबकि किसी को उपकप्तान नहीं बनाया गया है। गुजरात टाइटंस से खेलने वाले बाएं हाथ के बल्लेबाज साई सुदर्शन की टीम में एंट्री हुई है। वहीं, रिंकू सिंह को टी20 के बाद वनडे टीम में भी जगह मिली है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से खेलने वाले रजत पाटीदार को भी टीम में जगह मिली है। वह पहले भी टीम इंडिया में शामिल हो चुके हैं, लेकिन डेब्यू का मौका नहीं मिला है। संजू सैमसन को भी वनडे टीम में जगह मिली है। वहीं, युजवेंद्र चहल की वापसी हुई है। वनडे में भारत की तेज गेंदबाजी पूरी तरह नई दिख रही है। सिराज, शमी और बुमराह स्क्वॉड में नहीं हैं। मुकेश कुमार, आवेश खान, अर्शदीप सिंह और दीपक चाहर पेस बॉलिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे। शुभमन गिल को वनडे टीम में शामिल नहीं किया गया है जो कि चौंकाने वाला है।
भारत की वनडे टीम
ऋतुराज गायकवाड़, साई सुदर्शन, तिलक वर्मा, रजत पाटीदार, रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, मुकेश कुमार, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, दीपक चाहर।
India’s squad for 3 ODIs: Ruturaj Gaikwad, Sai Sudharsan, Tilak Varma, Rajat Patidar, Rinku Singh, Shreyas Iyer, KL Rahul (C)(wk), Sanju Samson (wk), Axar Patel, Washington Sundar, Kuldeep Yadav, Yuzvendra Chahal, Mukesh Kumar, Avesh Khan, Arshdeep Singh, Deepak Chahar.#SAvIND
— BCCI (@BCCI) November 30, 2023
रजत पाटीदार
टीम पर चर्चा करने के साथ ही बैठक में अगले बड़े टूर्नामेंट टी20 विश्व कप के लिए खाका भी तैयार किया गया। भारत के दक्षिण अफ्रीका दौरे की शुरुआत 10 दिसंबर से हो रही है। इस दौरान दोनों टीमें तीन टी20, तीन वनडे और दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। 10 दिसंबर से टी20 सीरीज, 17 दिसंबर से वनडे सीरीज और 26 दिसंबर से टेस्ट सीरीज की शुरुआत होगी।
भारत का दक्षिण अफ्रीका दौरा
| तारीख | मैच | जगह |
| 10 दिसंबर | पहला टी20 | डरबन |
| 12 दिसंबर | दूसरा टी20 | जीक्यूबेरा |
| 14 दिसंबर | तीसरा टी20 | जोहानिसबर्ग |
| 17 दिसंबर | पहला वनडे | जोहानिसबर्ग |
| 19 दिसंबर | दूसरा वनडे | जीक्यूबेरा |
| 21 दिसंबर | तीसरा वनडे | पार्ल |
| 26-30 दिसंबर | पहला टेस्ट | सेंचुरियन |
| 3-7 जनवरी (2024) | दूसरा टेस्ट | केप टाउन |
बीसीसीआई ने साथ ही यह भी बताया कि इंडिया-ए टीम दक्षिण अफ्रीका-ए टीम के खिलाफ दो चार दिवसीय मैच भी खेलेगी। इसके अलावा एक इंटर-स्क्वॉड तीन दिवसीय मैच भी खेला जाएगा। इंटर स्क्वॉड यानी भारतीय टीम के खिलाफ आपस में ही खिलाड़ी बांट कर खेलेंगे। बीसीसीआई ने इंडिया-ए टीम का एलान भी किया है। दो चार दिवसीय मुकाबले 11 से 14 दिसंबर और 26 से 29 दिसंबर तक खेले जाएंगे। केएस भरत को इंडिया-ए टीम की कप्तानी सौंपी गई है। वहीं, इंटर स्क्वॉड मैच 20 से 22 दिसंबर तक खेला जाएगा। यह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले तैयारी की तरह होगा। रोहित शर्मा की टेस्ट टीम और इंडिया-ए टीम के खिलाड़ी इसमें शामिल होंगे।
पहले चार दिवसीय मैच के लिए भारत ए टीम: साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन*, देवदत्त पडिक्कल, प्रदोष रंजन पॉल, सरफराज खान, केएस भरत (कप्तान)(विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, शार्दुल ठाकुर, पुलकित नारंग, सौरभ कुमार, मानव सुथार, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, विद्वथ कावेरप्पा, तुषार देशपांडे।
तीसरे चार दिवसीय मैच के लिए भारत ए टीम: साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन*, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, केएस भरत (कप्तान)(विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, आकाश दीप, विद्वथ कावेरप्पा, नवदीप सैनी।
भारतीय-ए टीम का दक्षिण अफ्रीका दौरा
|
तारीख |
मैच |
|
11-14 दिसंबर |
पहला चार दिवसीय मैच |
|
20-22 दिसंबर |
दूसरा तीन दिवसीय मैच |
|
26-29 दिसंबर |
तीसरा चार दिवसीय मैच |