फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india tour of south africa indian vice captain rohit sharma ruled out of south africa tests series hindi

India Tour Of South Africa: भारत को झटका, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए उपकप्तान रोहित शर्मा

Mon, 13 Dec 2021 07:28 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 13 Dec 2021 07:28 PM IST
सार

रोहित शर्मा प्रैक्टिस सेशन के चोटिल हो गए थे। दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर गई इंडिया-ए टीम के कप्तान प्रियंक पंचाल को उनकी जगह टीम में शामिल किया गया है।

विज्ञापन
india tour of south africa indian vice captain rohit sharma ruled out of south africa tests series hindi
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आगामी टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। टेस्ट टीम के नए उपकप्तान रोहित शर्मा तीन मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। मुंबई में प्रैक्टिस सेशन के दौरान उनके बाएं पैर की मांसपेशियों में खिंचाव आया, जिसके बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया। दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर गई इंडिया-ए टीम के कप्तान प्रियंक पंचाल को रोहित की जगह टीम में शामिल किया गया है। 
विज्ञापन


साथी खिलाड़ियों के साथ प्रैक्टिस कर रहे थे रोहित
दरअसल, उपकप्तान रोहित, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत, केएल राहुल और शार्दुल ठाकुर शरद पवार अकेडमी में नेट्स पर प्रैक्टिस कर रहे थे। अभ्यास के दौरान उनके पैर में चोट लगी। रोहित इसके बाद दर्द में दिखे। वह टीम इंडिया के अहम बल्लेबाज हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में उनकी कमी खली थी।
विज्ञापन


26 दिसंबर से होगी टेस्ट सीरीज की शुरुआत
टेस्ट सीरीज की शुरुआत 26 दिसंबर से होगी। पहला टेस्ट सेंचूरियन में खेला जाएगा। वहीं, वनडे सीरीज की शुरुआत 19 जनवरी से होगी। टीम इंडिया 16 दिसंबर को दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना हो सकती है। रोहित के चोटिल होने के बाद अब केएल राहुल के साथ मयंक अग्रवाल ओपनिंग के लिए उतर सकते हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में मयंक ने शतक जड़ा था। प्रियंक पंचाल भी ओपनिंग करते हैं, उन्हें रोहित की जगह टीम में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Story Image
इंडिया-ए के कप्तान प्रियंक पंचाल (बाएं)।

2021 रोहित के लिए रहा है शानदार
रोहित 2021 में टेस्ट में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 21 पारियों में 47.68 के औसत से 906 रन बनाए हैं। उनके बाद ऋषभ पंत भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर हैं। पंत ने 19 पारियों में 41.52 के औसत से 706 रन बनाए हैं। अब यह देखने वाली बात होगी कि रोहित के बाहर होने पर किसे टीम का नया उपकप्तान नियुक्त किया जाता है। 

रोहित ओपनर बनने के बाद चमके
2019 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में ओपनर के तौर पर खेलने के बाद से रोहित ने 16 टेस्ट में 58.48 की औसत से 1462 रन बनाए हैं। इसमें पांच शतक शामिल हैं। इसमें सितंबर में ओवल में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 127 रन की पारी शामिल है। उनका टेस्ट सीरीज से बाहर होना भारत के लिए बड़ा झटका है। 

प्रियंक पंचाल पहले भी टीम में शामिल हुए
प्रियंक पहली बार टीम इंडिया में शामिल नहीं हुए हैं। वह इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ चार मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज में वो टीम में शामिल किए गए थे। 31 साल के पंचाल घरेलू क्रिकेट में गुजरात के कप्तान हैं। वह इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में अभिमन्यू ईश्वरन के साथ रिजर्व के तौर पर शामिल किए गए थे। पंचाल घरेलू क्रिकेट में 100 से ज्यादा फर्स्ट क्लास मैच खेल चुके हैं।

2016-17 में जमकर चला था प्रियंक का बल्ला
हाल ही में इंडिया-ए टीम के दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर प्रियंक ने तीन में से दो टेस्ट में कप्तानी की। इसमें उन्होंने 96, 24 और 0 का स्कोर बनाया। प्रियंक का नाम 2016-17 रणजी सीजन में चमका था। तब उन्होंने 17 पारियों में 87.33 की औसत से 1310 रन बनाए थे। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनका हाईएस्ट स्कोर 314 रन का है। इसकी बदौलत गुजरात ने इकलौती रणजी ट्रॉफी जीती थी। पिछले साल पार्थिव पटेल के रिटायरमेंट के बाद प्रियंक गुजरात के कप्तान बने।

दक्षिण अफ्रीकी दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम:
बल्लेबाज: विराट कोहली (कप्तान), प्रियंक पंचाल, केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी
विकेटकीपर: ऋषभ पंत, ऋद्धिमान साहा
स्पिनर: आर अश्विन, जयंत यादव
तेज गेंदबाज: ईशांत शर्मा, मो. शमी, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज

स्टैंडबाय खिलाड़ी: नवदीप सैनी, सौरभ कुमार, दीपक चाहर, अर्जन नागवासवाला।

टेस्ट सीरीज की तारीख
पहला टेस्ट: 26 से 30 दिसंबर, 2021 (सेंचूरियन)
दूसरा टेस्ट: 3 से 7 जनवरी, 2022 (जोहानिसबर्ग)
तीसरा टेस्ट: 11 से 15 जनवरी, 2022 (केप टाउन)

वनडे सीरीज की तारीख
पहला वनडे: 19 जनवरी, 2022 (पार्ल)
दूसरा वनडे: 21 जनवरी, 2022 (पार्ल)
तीसरा वनडे: 23 जनवरी, 2022 (केप टाउन)
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed