फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India Tour of New Zealand 2022 IND vs NZ Head to Head Win or Loss Records Results from Last Matches and Series

IND vs NZ Head To Head: न्यूजीलैंड में पांच मैचों से नहीं हारा भारत, दो सीरीज में मिली है हार, देखें रिकॉर्ड्स

Thu, 17 Nov 2022 05:30 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंग्टन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंग्टन Published by: रोहित राज Updated Thu, 17 Nov 2022 05:30 PM IST
सार

भारतीय टीम दो साल बाद न्यूजीलैंड में टी20 सीरीज खेलेगी। पिछली बार उसने 5-0 से सीरीज को अपने नाम किया था। भारत के पास न्यूजीलैंड में लगातार दूसरी टी20 सीरीज जीतने का मौका होगा।

विज्ञापन
India Tour of New Zealand 2022 IND vs NZ Head to Head Win or Loss Records Results from Last Matches and Series
केन विलियमसन और केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप के बाद नई शुरुआत के लिए तैयार है। सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ हारकर बाहर होने वाली टीम इंडिया हार्दिक पांड्या की कप्तानी में न्यूजीलैंड में टी20 सीरीज खेलेगी। उसके बाद शिखर धवन वनडे सीरीज में टीम की कमान संभालेंगे। भारतीय टीम दो साल बाद न्यूजीलैंड में टी20 सीरीज खेलेगी। पिछली बार उसने 5-0 से सीरीज को अपने नाम किया था।
विज्ञापन

भारत के पास न्यूजीलैंड में लगातार दूसरी टी20 सीरीज जीतने का मौका होगा। उसने दो साल पहले 2022 में कीवी टीम को पांच टी20 मैचों की सीरीज में 5-0 से रौंदा था। तब भारत ने पहला मैच छह और दूसरा मैच सात विकेट से अपने नाम किया था। तीसरा और चौथा मुकाबला सुपर ओवर में पहुंचा था। दोनों मैचों में भारत ने जीत हासिल की थी। अंतिम मुकाबले को सात विकेट से जीतकर भारत ने सीरीज में न्यूजीलैंड का सफाया किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत 2020 से पहले 2009 और 2019 में दो बार न्यूजीलैंड में द्विपक्षीय टी20 सीरीज खेला है। 2009 में कीवी टीम ने उसे पहले मैच में सात और दूसरे मैच में पांच विकेट से हराया था। वहीं, 2019 में न्यूजीलैंड ने तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 80 रनों से जीता था। भारत दूसरा मैच सात ऑकलैंड में सात विकेट से जीता था। वह उसकी न्यूजीलैंड में पहली जीत थी। तीसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने वापसी करते हुए चार रन से जीत हासिल की और सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया था। इस तरह न्यूजीलैंड में अब तक तीन सीरीज में भारत दो हारा है और एक जीता है।

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: राहुल द्रविड़ को आराम दिए जाने से नाराज हुए पूर्व कोच रवि शास्त्री, बोले- उन्हें क्यों ब्रेक चाहिए?
विज्ञापन

टी20 मैचों में क्या है रिकॉर्ड?
भारत ने न्यूजीलैंड में अब तक 10 टी20 मैच खेले हैं। इस दौरान टीम इंडिया छह मैचों जीती है। उसे चार मुकाबलों में हार मिली थी।

भारत बनाम न्यूजीलैंड हेड टू हेड: दोनों टीमें टी20 इंटरनेशनल में 20 बार आमने-सामने हुई हैं। भारत 11 और न्यूजीलैंड नौ मैचों में जीता है। न्यूजीलैंड में 10, भारत में आठ और न्यूट्रल वेन्यू पर दो मैच खेले गए हैं। भारत में हुए आठ मैचों में टीम पांच जीती और तीन हारी है। वहीं, न्यूट्रल वेन्यू पर न्यूजीलैंड दोनों मैचों में जीता है।

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: टी20 सीरीज में चार विकेट लेते ही बड़ा रिकॉर्ड बना देंगे भुवनेश्वर, ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज होंगे

टी20 सीरीज के लिए दोनों टीमें:
भारत:
शुभमन गिल, ईशान किशन, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, श्रेयस अय्यर, कुलदीप यादव , हर्षल पटेल।

न्यूजीलैंड: फिन एलेन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), केन विलियमसन (कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, डेरेल मिचेल, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर, टिम साउदी, एडम मिल्ने, लॉकी फर्ग्यूसन, ब्लेयर टिकनर, माइकल ब्रेसवेल, ईश सोढ़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed