फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री ने लगवाई कोरोना वैक्सीन, संदीप पाटील-मदनलाल को भी पहला डोज

Tue, 02 Mar 2021 11:44 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 02 Mar 2021 11:44 AM IST
विज्ञापन
India Team Coach Ravi Shastri Covid 19 Vaccine First Dose 1983 world cup  India's 1983 World Cup hero also receives Covishield vaccine
कोरोना टीका लगवाते रवि शास्त्री और संदीप पाटिल - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदुस्तान में कोरोना टीकाकरण का दूसरा दौर शुरू हो चुका है। 1 मार्च को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली स्थित एम्स में जाकर टीका लगवाया था। अब इसी कड़ी में 1983 विश्व विजेता भारतीय क्रिकेट टीम के दो सदस्यों ने भी वैक्सीन लगवाई। इनमें से एक मौजूदा वक्त में टीम इंडिया के हेड कोच हैं तो दूसरे लंबे समय तक विभिन्न अंतरराष्ट्रीय टीमों के साथ बतौर कोच जुड़े रहे।

India Team Coach Ravi Shastri Covid 19 Vaccine First Dose 1983 world cup  India's 1983 World Cup hero also receives Covishield vaccine
कोरोना टीका लगवाते रवि शास्त्री - फोटो : ट्विटर @RaviShastriOfc

जी हां, हम बात कर रहे हैं रवि शास्त्री और संदीप पाटील की। दोनों ही पूर्व क्रिकेटर्स ने भारत को उसका पहला विश्व कप दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। अब खुद टीका लगवाने के बाद देशवासियों को भी प्रेरित कर रहे हैं। शास्त्री ने अहमदाबाद के अपोलो हॉस्पिटल में कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली तो संदीप पाटील ने मुंबई में टीका लगवाया।

India Team Coach Ravi Shastri Covid 19 Vaccine First Dose 1983 world cup  India's 1983 World Cup hero also receives Covishield vaccine
रवि शास्त्री का ट्वीट - फोटो : ट्विटर @RaviShastriOfc

रवि शास्त्री भारतीय टीम के साथ अहमदाबाद में मौजूद हैं, जहां गुरुवार से चौथा और अंतिम टेस्ट खेला जाना है। इससे दो दिन पहले शास्त्री अस्पताल पहुंचे और टीका लगवाते हुए फोटो भी शेयर की। 58 वर्षीय कोच ने ट्वीट किया, 'कोविड-19 वैक्सीन की पहली खुराक मिली, महामारी के खिलाफ भारत को सशक्त बनाने के लिए चिकित्सकों और वैज्ञानिकों का धन्यवाद। अपोलो हॉस्पिटल में कांताबेन और उनकी टीम से काफी प्रभावित हुआ हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
India Team Coach Ravi Shastri Covid 19 Vaccine First Dose 1983 world cup  India's 1983 World Cup hero also receives Covishield vaccine
संदीप पाटील - फोटो : सोशल मीडिया

दूसरी ओर धाकड़ बल्लेबाज रहे संदीप पाटील ने मुंबई में टीका लगवाया। 64 वर्षीय इस पूर्व खिलाड़ी और क्रिकेट एनलिस्ट ने बांद्रा कुर्ला कॉम्पलेक्स के कोविड जंबो सेंटर में वैक्सीन लगवाई। संदीप के इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में 51 रन की नाबाद पारी के बूते ही भारत 1983 का फाइनल खेल पाया था।

विज्ञापन
India Team Coach Ravi Shastri Covid 19 Vaccine First Dose 1983 world cup  India's 1983 World Cup hero also receives Covishield vaccine
संदीप पाटील

अपनी दूसरी पारी में पाटील ने लंबे वक्त तक राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) के निदेशक के रूप में भी काम किया। वह राष्ट्रीय मुख्य चयनकर्ता भी रह चुके हैं और 2003 विश्व कप में केन्या को अपनी कोचिंग में सेमीफाइनल तक भी पहुंचाया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed