फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India T20 Squad Virat Kohli out Indian T20 team against West Indies Rohit Sharma captain, KL Rahul return

India T20 Squad: वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 टीम से कोहली बाहर, रोहित कप्तान, अश्विन-राहुल की वापसी

Thu, 14 Jul 2022 03:07 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 14 Jul 2022 03:07 PM IST
सार

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए रोहित शर्मा ही कप्तान होंगे। वहीं, जसप्रीत बुमराह और युजवेंद्र चहल को आराम दिया गया है। बीसीसीआई ने यह भी कहा है कि केएल राहुल और कुलदीप यादव फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद ही टीम से जुड़ेंगे।

विज्ञापन
India T20 Squad Virat Kohli out Indian T20 team against West Indies Rohit Sharma captain, KL Rahul return
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज दौरे के लिए टी-20 टीम का एलान कर दिया है। विराट कोहली को टी-20 टीम से बाहर कर दिया गया है। वहीं, केएल राहुल की टीम में वापसी हुई है। राहुल चोट की वजह से टीम से बाहर थे।
विज्ञापन


इसके अलावा रविचंद्रन अश्विन की भी टी-20 टीम में वापसी हुई है। अश्विन पिछले साल न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टी-20 सीरीज के बाद से कोई टी-20 मैच नहीं खेला है। भारतीय टीम 22 जुलाई से लेकर सात अगस्त तक वेस्टइंडीज दौरे पर रहेगी। इस दौरान टीम तीन वनडे और पांच टी-20 खेलेगी।
विज्ञापन


वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम

टीम इंडिया: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह।



विराट ने खुद ही मांगा था आराम
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विराट कोहली ने खुद ही पूरे वेस्टइंडीज दौरे से आराम मांगा है और यही वजह है कि वह न तो वनडे और न ही टी-20 सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा हैं। वेस्टइंडीज सीरीज में ब्रेक के बाद विराट एशिया कप में भारतीय टीम के साथ जुड़ सकते हैं।

India

बुमराह-चहल को आराम

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए रोहित शर्मा ही कप्तान होंगे। वहीं, जसप्रीत बुमराह और युजवेंद्र चहल को आराम दिया गया है। बीसीसीआई ने यह भी कहा है कि केएल राहुल और कुलदीप यादव फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद ही टीम से जुड़ेंगे।

सुंदर पर अश्विन को तरजीह दी गई
बीसीसीआई से जुड़े एक अधिकारी ने बताया था कि अश्विन टी20 विश्व कप के लिए भारत के प्लान का हिस्सा हैं। वह वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में खेलेंगे। वहीं, वॉशिंगटन सुंदर अभी भी खेलने के लिए फिट नहीं हैं। जब वो फिट होंगे को रॉयल लंदन कप और काउंटी चैंपियनशिप में लंकाशायर के लिए खेलेंगे। 

2021 T20 World Cup: It's Not About Proving to Others But Myself, Says R  Ashwin
विज्ञापन

अर्शदीप सिंह की टी-20 टीम में वापसी

चहल की जगह अश्विन टीम में आए हैं। इसके अलावा तूफानी गेंदबाज उमरान मलिक को भी टीम से बाहर कर दिया गया है। अर्शदीप सिंह ने टी-20 स्क्वॉड में वापसी की है। इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 में अर्शदीप ने शानदार गेंदबाजी की थी। हालांकि, वह दूसरे और तीसरे टी-20 के लिए स्क्वॉड में शामिल नहीं किए गए थे। अब कप्तान रोहित ने एकबार फिर उन पर भरोसा जताया है।

इन पर होगी जिम्मेदारी

बल्लेबाजी की जिम्मेदारी ईशान किशन, सूर्यकुमार, दीपक हुड्डा, श्रेयस, कार्तिक और पंत पर होगी। वहीं, स्पिनर का जिम्मा जडेजा, अक्षर, अश्विन और बिश्नोई पर होगा। कुलदीप फिट रहने पर टीम से जुड़ेंगे। हार्दिक बतौर फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर मौजूद होंगे। वहीं, भुवनेश्वर, आवेश, हर्षल और अर्शदीप सिंह तेज गेंदबाजी की कमान संभालेंगे।

IND vs ENG LIVE: Arshdeep Singh impresses on India debut: Check out
अर्शदीप सिंह

वनडे सीरीज के लिए सीनियर खिलाड़ियों को आराम

इससे पहले बीसीसीआई ने वेस्टइंडीज दौरे पर वनडे सीरीज के लिए पहले ही भारतीय टीम की घोषणा कर दी थी। इस सीरीज के लिए सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया था। शिखर धवन को टीम की कप्तानी सौंपी गई थी। रवींद्र जडेजा वेस्टइंडीज दौरे पर वनडे टीम के उपकप्तान होंगे। उन्हें पहली बार यह दायित्व सौंपा गया है। 

विंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम

टीम इंडिया: शिखर धवन (कप्तान), रवींद्र जडेजा (उपकप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, आवेश खान , प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।

India's selection conundrum: Who makes the T20 World Cup 2022 squad?

वेस्टइंडीज बनाम भारत वनडे सीरीज का शेड्यूल 
  • पहला वनडेः क्वीन्स पार्क ओवल, 22 जुलाई
  • दूसरा वनडेः क्वीन्स पार्क ओवल, 24 जुलाई
  • तीसरा वनडेः क्वीन्स पार्क ओवल, 27 जुलाई

वेस्टइंडीज बनाम भारत टी-20 सीरीज का शेड्यूल 
  • पहला टी-20: त्रिनिदाद, 29 जुलाई
  • दूसरा टी-20: सेंट किट्स, एक अगस्त
  • तीसरा टी-20: सेंट किट्स, दो अगस्त
  • चौथा टी-20: लॉडरहिल, फ्लोरिडा, छह अगस्त
  • पांचवां टी-20: लॉडरहिल, फ्लोरिडा, सात अगस्त
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed