{"_id":"89ca4f56-9438-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"india-should-look-for-clean-sweep-on-third-day-in-delhi-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटला में हारे कंगारू, भारत का क्लीन स्वीप","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कोटला में हारे कंगारू, भारत का क्लीन स्वीप
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sun, 24 Mar 2013 06:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4-0 से ऐतिहासिक जीत दर्ज कर ली है। सीरीज के चौथे और अंतिम टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से रौंदकर सीरीज में क्लीन स्वीप कर लिया।
विज्ञापन
1970 के बाद ऐसा पहली बार ऐसा हुआ है जब ऑस्ट्रेलिया ने एक सीरीज के लगातार चार मैच हारे हैं। उस दौरान दक्षिण अफ्रीकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को लगातार चार मैचों में रौंदा था।
विज्ञापन
मैच का लाइव स्कोर कार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
चेतेश्वर पुजारा के नाबाद अर्द्घशतक की बदौलत भारत ने मैच के तीसरे दिन 155 रनों के लक्ष्य को आसानी से पूरा कर लिया। पुजारा ने 92 गेंदों में नाबाद 82 रनों की पारी खेली। महेंद्र सिंह धोनी ने नॉथन लियोन की गेंद पर विजयी चौका जमाया। वे 12 रन बनाकर नाबाद रहे।
विराट कोहली ने 41 रन बनाए। ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर नॉथन लियोन और ग्लेन मैक्सवेल को 2-2 विकेट मिले।
रविंद्र जडेजा को मैन ऑफ द मैच और आर अश्विन को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।
इससे पहले रविंद्र जडेजा (5 विकेट) के कातिलाना गेंदबाजी के आगे ऑस्ट्रेलिया दूसरी पारी में केवल 164 रन पर ढेर हो गए। पहली पारी में मिली 10 रन की बढ़त के चलते भारत को जीत के लिए 155 रनों का लक्ष्य मिला।
टीम इंडिया की तरफ से रवींद्र जडेजा (5 विकेट) ने सबसे अधिक विकेट लिए। आर. अश्विन और प्रज्ञान ओझा को 2-2 विकेट मिले, जबकि इशांत शर्मा को 1 विकेट मिला। ऑस्ट्रेलिया की ओर से दूसरी पारी में केवल पीटर सिडल 50 रन की अर्द्घशतकीय पारी खेल पाए।
अश्विन, जडेजा ने तोड़ी कंगारूओं की कमर
दिल्ली टेस्ट में भारत के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने गेंद और बल्ले दोनों से ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए मुसीबत खड़ी की।
जडेजा ने पहली पारी में 2 और दूसरी में 5 विकेट झटके। पहली पारी में जब टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर लड़खड़ा गया था तब जडेजा ने 7वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 43 रनों की पारी खेली।
टीम के दूसरे स्पिनर आर अश्विन दिल्ली टेस्ट में भी कंगारूओं को खूब रुलाया। अश्विन ने पहली पारी में 5 जबकि दूसरी में 2 विकेट झटके।
संक्षिप्त स्कोर
ऑस्ट्रेलिया (पहली पारी): 262
भारत (पहली पारी): 272
ऑस्ट्रेलिया (दूसरी पारी): 164
भारत (दूसरी पारी): 158/4
परिणाम: भारत 6 विकेट से जीता
मैन ऑफ द मैचः रविंद्र जडेजा
मैन ऑफ द सीरीज: आर अश्विन
ये हैं कंगारुओं की 4 शर्मनाक हार
चेन्नई में खेले गए पहले टेस्ट में भारत ने 8 विकेट से जीत दर्ज की। हैदराबाद टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को एक पारी और 135 रनों की करारी हार मिली।
मोहाली में हुए तीसरे टेस्ट मैच में भारत को 6 विकेट से जीत मिली। दिल्ली में हुए सीरीज के आखिरी टेस्ट मैच में 6 विकेट की जीत दर्ज कर भारत ने सीरीज में 4-0 से क्लीन स्वीप कर लिया।