फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India's Smriti Mandhana crowned ICC Women’s ODI Cricketer of the Year for 2024 after a phenomenal Performance

ICC Awards: भारतीय उपकप्तान स्मृति मंधाना बनीं साल की सर्वश्रेष्ठ महिला वनडे क्रिकेटर, दूसरी बार जीता पुरस्कार

Mon, 27 Jan 2025 02:12 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 27 Jan 2025 02:12 PM IST
सार

मंधाना ने पिछले साल शानदार प्रदर्शन किया था और 13 मैचों में 747 रन बनाए थे। यह एक कैलेंडर वर्ष में उनके द्वारा बनाए गए सर्वाधिक रन थे। मंधाना ने इस दौरान 57.86 के औसत और 95.15 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी।

विज्ञापन
India's Smriti Mandhana crowned ICC Women’s ODI Cricketer of the Year for 2024 after a phenomenal Performance
स्मृति मंधाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय महिला टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना आईसीसी की साल की सर्वश्रेष्ठ महिला वनडे क्रिकेटर चुनी गई हैं। मंधाना ने पिछले साल शानदार प्रदर्शन किया था और 13 मैचों में 747 रन बनाए थे। यह एक कैलेंडर वर्ष में उनके द्वारा बनाए गए सर्वाधिक रन थे। मंधाना ने इस दौरान 57.86 के औसत और 95.15 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी। 
विज्ञापन

मंधाना दूसरी बार बनीं सर्वश्रेष्ठ वनडे खिलाड़ी
मंधाना ने इस दौरान चार वनडे शतक लगाए थे जो महिलाओं में एक रिकॉर्ड है। मंधाना ने 2024 में 95 चौके और छह छक्के जड़े थे और वह आईसीसी महिला चैंपियनशिप में सर्वाधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज थीं। यह दूसरी बार है जब मंधाना साल की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी चुनी गई हैं। वह ऐसा करने वाली दुनिया की दूसरी महिला बल्लेबाज हैं। उनसे पहले न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स इस क्लब में शामिल एकमात्र महिला क्रिकेटर थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

मंधाना के लिए बेहतरीन रहा था साल 2024
28 साल की मंधाना ने पिछले साल 13 मैचों में 747 रन बनाए थे। वह साल 2024 की सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज रही थीं। मंधाना ने साल की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 29 गेंद में 29 रन बनाकर की थी। इसके बाद उन्हें अगले वनडे के लिए छह महीने का इंतजार करना पड़ा था। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जब वह खेलीं तो शानदार फॉर्म में दिखीं। मंधाना ने 2024 में चार शतक के अलावा तीन अर्धशतक भी लगाए। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ निजी स्कोर 136 रन रहा था।

सर्वश्रेष्ठ महिला वनडे टीम में भी मिली थी जगह
आईसीसी ने हाल ही में सर्वश्रेष्ठ महिला वनडे टीम की घोषणा भी की थी जिसमें दो भारतीय को जगह दी गई थी।  इनमें स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना और ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा शामिल थीं। मंधाना को इसमें सलामी बल्लेबाज के तौर पर जगह दी गई थी। स्मृति के अलावा श्रीलंका की चामरी अट्टापट्टू, दक्षिण अफ्रीका की लौरा वोलवार्ट और ऑस्ट्रेलिया की एनाबेल सदरलैंड सर्वश्रेष्ठ वनडे खिलाड़ी पुरस्कार की दौड़ में शामिल थीं, लेकिन मंधाना ने इन सभी को पीछे छोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed