फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India's chief selector Sandeep Patil applies for coach's job

2 राष्ट्रीय टीमों के कोच, हिंदी जानने वाले ने किया मुख्य कोच के लिए अप्लाई

Sat, 04 Jun 2016 04:17 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 04 Jun 2016 04:17 PM IST
विज्ञापन
India's chief selector Sandeep Patil applies for coach's job
टीम इंडिया

बीसीसीआई की ओर से टीम इंडिया के मुख्य कोच पद के लिए आवेदन जारी किए जाने के बाद इसके लिए आवेदन करने का सिलसिला शुरू हो गया है। टीम इंडिया के डायरेक्टर रहे रवि शास्त्री ने इस पद के लिए अप्लाई करने की बात कही थी, लेकिन उनके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।

विज्ञापन


लेकिन अब खबर आ रही है कि टीम इंडिया के पूर्व मुख्य चयनकर्ता और पूर्व टेस्ट बल्लेबाज संदीप पाटिल ने टीम के मुख्य कोच पद के लिए आवेदन कर दिया है।

अपने समय के दिग्मज बल्लेबाज रहे पाटिल इस समय सितंबर, 2002 से बार्ड के राष्ट्रीय चयनकर्ता समिति के प्रमुख भी हैं ने क्रिकेट वेबसाइट क्रिकइंफो को इस खबर की पुष्टि कर दी है। उनका बतौर मुख्य चयनकर्ता का कार्यकाल इस साल सिंतबर के अंत में खत्म हो रहा है।
विज्ञापन


इससे पहले वह बंगलुरू में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के चेयरमैन भी रहे हैं। साथ ही उनके पास दो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टीमों केन्या और ओमान के कोच के रूप में भी काम करने का अनुभव है। उनकी कोचिंग में ही केन्या टीम 2003 में पहली बार वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


केन्या के खिलाफ कोचिंग की सफल पारी खेलने वाले संदीप पाटिल को 1996 में टीम इंडिया का कोच बनाया गया था, लेकिन उनके लिए यह कार्यकाल बेहद भुलानेवाला साबित हुआ क्योंकि उन्हें 6 महीने बाद ही इस पद से हटा दिया गया।

उनके कोचिंग करियर का सबसे बढ़िया समय 2003 में आया जब उनकी कोचिंग में केन्या टीम ने कमाल का खेल दिखाया और वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बनाकर इतिहास रच दिया। पहली बार कोई एसोसिएट टीम अंतिम चार में पहुंची थी।

मई 2005 में भारतीय मीडिया में ऐसी खबरें भी आई थी कि बीसीसीआई ने उन्हें टीम इंडिया के मुख्य कोच पद के लिए अंतिम 4 उम्मीदवारों में शामिल भी किया था लेकिन उन्होंने ओमान टीम के कोच के रूप में वहां जाने का फैसला लिया।

मुंबई के बल्लेबाज संदीप पाटिल ने 1980 से 1986 के बीच 29 टेस्ट और 45 वनडे खेले हैं और वह 1983 में वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे हैं।

इस बार से बीसीसीआई एक सेफ भी भेजेगा टीम के साथ

India's chief selector Sandeep Patil applies for coach's job
टीम इंडिया
बीसीसीआई ने टीम इंडिया के मुख्य कोच पद के लिए पिछले एक जून को अपनी वेबसाइट पर आवेदन जारी किया था और आवेदन के लिए 10 जून तक का समय दिया था। इस पद के लिए आवेदन करने वालों को 9 शर्तें भी रखी गई थी जिसमें उसका हिंदी या अन्य कोई देशी भाषा आना भी था।

आवेदन करने वालों की एक लिस्ट तैयार कर पूर्व क्रिकेटरों की एक एडवायजरी समिति के पास भेजा जाएगा। फिर यह समिति इसमें से उम्मीदवारों के नाम शॉर्टलिस्ट करके अपनी सूची बीसीसीआई के पास भेजेगी, जिस पर बोर्ड विचार करेगा। अगर नए कोच पर कोई सहमति नहीं बनती है तो यह समिति फिर 25 जून को धर्मशाला में बैठक करेगी।

बोर्ड की कोशिश है कि टीम इंडिया के वेस्टइंडीज के लिए 6 जुलाई को रवाना होने से पहले टीम को नया कोचिंग स्टॉफ मिल गई। बीसीसीआई अब सपोर्ट स्टॉफ के साथ एक सेफ भी चुनेगा जो खिलाड़ियों के लिए शाकाहारी खाने का प्रबंध कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed