{"_id":"6a2a76e681301257900dd150","slug":"india-retained-their-position-at-the-top-of-the-icc-men-s-odi-team-rankings-following-the-annual-update-2026-06-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Team Rankings: वनडे रैंकिंग में भारतीय पुरुष टीम का दबदबा बरकरार, वार्षिक अपडेट के बाद शीर्ष पर मौजूद","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Team Rankings: वनडे रैंकिंग में भारतीय पुरुष टीम का दबदबा बरकरार, वार्षिक अपडेट के बाद शीर्ष पर मौजूद
Thu, 11 Jun 2026 02:20 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Thu, 11 Jun 2026 02:20 PM IST
सार
भारतीय टीम का वनडे रैंकिंग में दबदबा बरकरार है और वार्षिक अपडेट के बाद टीम शीर्ष पर मौजूद है। भारत का टी20 में भी दबदबा है और टीम इस प्रारूप में भी शीर्ष पर बनी हुई है।
विज्ञापन
रोहित-कोहली
- फोटो : PTI
विस्तार
भारत वार्षिक अपडेट के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की पुरुषों की वनडे टीम रैंकिंग में शीर्ष पर बना हुआ है, लेकिन न्यूजीलैंड पर उसकी बढ़त आठ अंक से घटकर सिर्फ पांच अंक की रह गई है। अपडेट के बाद भारत के अंक 119 से घटकर 118 हो गए हैं, जबकि न्यूजीलैंड के दो अंक के फायदे से 113 अंक हैं। मौजूदा विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया 109 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है।
दक्षिण अफ्रीका चौथे स्थान पर
शीर्ष 10 टीम में एकमात्र बदलाव में दक्षिण अफ्रीका (102) ने पाकिस्तान (98) को पछाड़कर चौथा स्थान हासिल कर लिया है। नौवें स्थान पर मौजूद बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच अंतर अब बढ़कर 10 अंक का हो गया है। आयरलैंड ने जिम्बाब्वे को पीछे छोड़कर 11वां स्थान हासिल किया है, जबकि अमेरिका भी स्कॉटलैंड से आगे निकलकर 13वें स्थान पर है। संयुक्त अरब अमीरात अब कनाडा से आगे 19वें स्थान पर है।
टी20 में भी शीर्ष पर
पिछले सप्ताह किए गए सालाना अपडेट के बाद भारत आईसीसी की पुरुषों की टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में भी शीर्ष पर है, जबकि ऑस्ट्रेलिया टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक है। ऑस्ट्रेलिया महिलाओं की वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय दोनों रैंकिंग में शीर्ष पर है। भारतीय पुरुष टीम को अब 13 जून से अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। इस सीरीज में रोहित शर्मा तो रहेंगे, लेकिन चोट के कारण विराट कोहली सीरीज से बाहर हो गए हैं। कोहली की जगह यशस्वी जायसवाल को टीम में शामिल किया गया है।