फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India Red Vs India Green Duleep Trophy Match

मैदान पर रैना रह गए अकेले, गुलाबी गेंद से स्पिनरों ने मचाया आतंक

Fri, 26 Aug 2016 11:39 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 26 Aug 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
India Red Vs India Green Duleep Trophy Match
सुरेश रैना - फोटो : getty
युवा गेंदबाज कुलदीप ने दिलीप ट्रॉफी के पहले डे-नाइट मैच में इंडिया रेड का शिकंजा और कस दिया है और इंडिया रेड ने मैच जीत लिया। 497 रनों के पहाड़ का पीछा करने उतरी इंडिया ग्रीन की टीम ने कुलदीप यादव के आग घुटने टेक गिए। कुलदीप ने 5 पांच विकेट झटके।
विज्ञापन


चार दिवसीय डे-नाइट मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक ग्रीन टीम 217 रन बना चुकी थी और अभी उसके 3 विकेट बाकी हैं। कप्तान सुरेश रैना 35 रन बना कर मैदान पर डटे हुए हैं और हार को बचाने के लिए अब भी 280 रनों की दरकार है।
विज्ञापन


इससे पहले टीम रेड ने अभिनव मुकुंद(169) और सुदीप चैटर्जी (114) के शतकों की बदौलत दूसरी पारी में 486 रन बनाए और  ग्रीन को 497 रनों का लक्ष्य दिया। इसके अलावा गुरकीरत सिंह मान ने भी 82 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

India Red Vs India Green Duleep Trophy Match
क्रिकेट - फोटो : getty
मगर तीसरे दिन का खेल कुलदीप यादव के नाम रहा, जिन्होंने 13 ओवर में 55 रन देकर 5 विकेट लिए। गुलाबी गेंद ने अपनी चमक नहीं खोई और पिच से भी कोई खास टर्न नहीं मिल रहा था। इसके बावजूद भी कुलदीप यादव ने बल्लेबाजों की नाक में दम कर दिया। कोई भी बल्लेबाज इन चाइनामैन की गेंदों को समझ ही नहीं पा रहा।

इंडिया ग्रीन के लिए रॉबिन उथप्पा अच्छे टच में दिखे मगर वो भी ज्यादा देर तक मोर्चा नहीं संभाल पाए और 72 रन बना कर चल दिए। एक वक्त पर 122 पर 1 विकेट खोने वाली इंडिया ग्रीन ने 131 रन पर 4 विकेट गंवा दिए थे।

वहीं दूसरी तरफ इंडिया रेड के लिए लेग स्पिनर श्रेयस गोपाल सबसे सफल गेंदबाज रहें। गोपाल ने 123 रन देकर 5 विकेट झटके। गुलाबी गेंद से खेले जा रहे पहली पारियों में तेज गेंदबाजों का दबदबा रहा, तो दूसरी पारी में स्पिनरों ने आतंक मचाया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed