फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India red team is in strong position after abhimanyu easwaran smashes ton in duleep trophy final

दलीप ट्रॉफी: इंडिया ग्रीन के खिलाफ ईश्वरन के शतक से फाइनल में इंडिया रेड का पलड़ा भारी

Thu, 05 Sep 2019 08:22 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 05 Sep 2019 08:22 PM IST
विज्ञापन
India red team is in strong position after abhimanyu easwaran smashes ton in duleep trophy final
अभिमन्यु इस्वरन - फोटो : social media

बंगाल के सलामी बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन के शानदार शतक की मदद से इंडिया रेड ने यहां इंडिया ग्रीन के खिलाफ दलीप ट्राफी फाइनल के दूसरे दिन अपना पलड़ा भारी रखा। इंडिया ग्रीन की पहली पारी 72.1 ओवर में 231 रन पर ढेर हो गई जिसके बाद इंडिया रेड ने दिन का खेल खत्म होने तक 52 ओवर में दो विकेट पर 175 रन बनाए।

विज्ञापन


दाएं हाथ के बल्लेबाज ईश्वरन ने नाबाद 102 रन की अपनी पारी में 11 चौके और दो छक्के लगाए। खराब रोशनी के कारण जब दिन का खेल खत्म किया गया तब अंकित कल्सी 11 रन बनाकर उनके साथ क्रीज पर मौजूद थे।
विज्ञापन


दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंडिया रेड की टीम इंडिया ग्रीन से सिर्फ 56 रन पीछे थी जबकि उसके आठ विकेट शेष है। इससे पहले ईश्वरन ने कप्तान प्रियांक पांचाल (33) के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 87 रन जोड़े और टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं टूर्नामेंट में शानदार फार्म में चल रहे कर्नाटक के बल्लेबाज करूण नायर 20 रन की अपनी पारी के दौरान अच्छी लय में दिखे लेकिन लेग स्पिनर मयंक मार्कंडेय ने उन्हें बोल्ड कर दिया।

इससे पहले मार्कंडेय ने 121 गेंद में नाबाद 76 रन की पारी खेलने के अलावा अंकित राजपूत (39 गेंद में 30 रन) के साथ अंतिम विकेट के लिए 59 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की और इंडिया ग्रीन को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।


इंडिया ग्रीन की टीम एक समय 112 रन पर आठ विकेट गंवाने के बाद संकट में थी लेकिन मार्कंडेय ने पहले तनवीर उल हक (18) के साथ नौवें विकेट के लिए 60 और फिर राजपूत के साथ अंतिम विकेट के लिए 59 रन जोड़े। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed