फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India Probable Squad for 2023 ODI World Cup, Team India Kicks off their preparation for World Cup

Mission 2023 ODI World Cup: मिशन 2023 वनडे वर्ल्ड कप में जुटा भारत, इन 28 खिलाड़ियों में से चुनी जाएगी टीम?

Thu, 12 Jan 2023 08:24 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 12 Jan 2023 08:24 PM IST
सार

वनडे विश्व कप इस साल अक्तूबर-नवंबर में भारत में ही खेला जाना है। रोहित शर्मा ही इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की कमान संभालते नजर आएंगे। वहीं, विराट कोहली और शुभमन गिल जैसे खिलाड़ियों का चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है।

विज्ञापन
India Probable Squad for 2023 ODI World Cup, Team India Kicks off their preparation for World Cup
भारतीय टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय टीम ने इस साल अपने घर में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी शुरू कर दी है। टीम इंडिया फिलहाल श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है। यह इस साल भारतीय टीम की पहली वनडे सीरीज है। इस साल वनडे वर्ल्ड कप से पहले भारत को 12 तय वनडे (श्रीलंका के तीनों मैच मिलाकर) मैच खेलने हैं। इसके अलावा एशिया कप भी है। इतना ही नहीं, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक जनवरी को हुई रिव्यू मीटिंग में मिशन 2023 वर्ल्ड कप के लिए कई प्लान तैयार किए थे। 
विज्ञापन


इस साल वनडे वर्ल्ड कप से पहले भारत के तय मैच
खिलाफ मैच कब
श्रीलंका 3 वनडे, 3 टी20 जनवरी 2023
न्यूजीलैंड 3 वनडे, 3 टी20 जनवरी-फरवरी
2023
ऑस्ट्रेलिया 3 वनडे, 4 टेस्ट मार्च 2023
वेस्टइंडीज 3 वनडे, 2 टेस्ट, 3 टी20 जुलाई 2023
एशिया कप अभी तय नहीं सितंबर 2023
ऑस्ट्रेलिया 3 वनडे सितंबर 2023
वनडे वर्ल्ड कप --- अक्तूबर-नवंबर
2023

बीसीसीआई ने बताया था कि वनडे वर्ल्ड कप के लिए 20 खिलाड़ियों को तय किया गया है, जिन्हें समय समय पर रोटेट किया जाएगा। साथ ही इनके वर्कलोड मैनेजमेंट पर नेशनल क्रिकेट एकेडमी चयनकर्ताओं के साथ मिलकर काम करेगा। हालांकि, बोर्ड ने उन 20 खिलाड़ियों का नाम नहीं बताया था। हालांकि, फैंस ने 20 खिलाड़ियों के रोस्टर को लेकर कयास लगाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

India Probable Squad for 2023 ODI World Cup, Team India Kicks off their preparation for World Cup
भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया
हम आपको 28 खिलाड़ियों की लिस्ट बता रहें हैं, जिनमें से खिलाड़ियों को अलग-अलग वनडे सीरीज के लिए रोटेट किया जा सकता है। इन्हीं में से वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारतीय स्क्वॉड को चुना जा सकता है। इन 28 खिलाड़ियों में पांच ओपनर्स हैं। मध्यक्रम के छह बल्लेबाज हैं, जबकि पांच फिनिशर या यूं कहें ऑलराउंडर्स हैं। नौ तेज गेंदबाजों को भी इस रोस्टर में शामिल किया गया है। वहीं, स्पेशलिस्ट स्पिनर के तौर पर तीन खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन

ओपनर्स में कौन-कौन रोस्टर में शामिल?

India Probable Squad for 2023 ODI World Cup, Team India Kicks off their preparation for World Cup
बाएं से-रोहित, शुभमन, ईशान, धवन और ऋतुराज - फोटो : BCCI
ओपनर्स के तौर पर जो नाम वर्ल्ड कप के लिए प्रमुख हैं, उनमें कप्तान रोहित शर्मा, शुभमन गिल, ईशान किशन, शिखर धवन और ऋतुराज गायकवाड़ प्रमुख हैं। हालांकि, रोहित, शुभमन, ईशान और धवन इस रोल के लिए पसंदीदा होंगे, लेकिन धवन को श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का हिस्सा नहीं बनाया गया। ऐसे में यह देखने वाली बात होगी कि चयनकर्ता आगामी सीरीज के लिए धवन को वापस बुलाते हैं या नहीं। शुभमन और ईशान शानदार फॉर्म में चल रहे हैं।
 
ओपनर्स की लिस्ट
रोहित शर्मा
शुभमन गिल
ईशान किशन (विकेटकीपर)
शिखर धवन
ऋतुराज गायकवाड़

मध्यक्रम में कौन-कौन रोस्टर में शामिल?

मध्यक्रम में बल्लेबाजी के लिए विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव और केएल राहुल का स्क्वॉड में चुना जाना लगभग तय है। इनके अलावा ऋषभ पंत और संजू सैमसन भी चयनकर्ताओं की नजरों में होंगे। हालांकि, पंत पिछले महीने कार हादसे का शिकार हो गए। साथ ही उन्हें श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए नहीं चुना गया था। ऐसे में वनडे वर्ल्ड कप से पहले पंत की वापसी को मुश्किल माना जा रहा है।
 
मध्यक्रम बल्लेबाजों की लिस्ट
विराट कोहली
श्रेयस अय्यर
सूर्यकुमार यादव
केएल राहुल (विकेटकीपर)
संजू सैमसन (विकेटकीपर)
ऋषभ पंत (विकेटकीपर) (चोटिल)

फिनिशर-ऑलराउंडर में कौन-कौन रोस्टर में शामिल?

India Probable Squad for 2023 ODI World Cup, Team India Kicks off their preparation for World Cup
बाएं से- हार्दिक, अक्षर, जडेजा, सुंदर और हुड्डा - फोटो : BCCI
फिनिशर और ऑलराउंडर किसी भी टीम की जान होते हैं। भारत ने 2011 वर्ल्ड कप जीता था, क्योंकि टीम इंडिया के पास गेंदबाजी के कई विकल्प मौजूद थे। ऐसे में इस विश्व कप में भी भारत को ऑलराउंडर्स की जरूरत पड़ेगी। भारत को लोअर ऑर्डर में ऐसे गेंदबाजों की जरूरत होगी जो बड़े हिट लगा सकते हैं। हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल का नाम स्क्वॉड में तय माना जा रहा है। यह देखने वाली बात होगी कि सितंबर से टीम इंडिया से बाहर चल रहे रवींद्र जडेजा कब वापसी करते हैं और उनका फॉर्म कैसा रहता है। जडेजा भारत के बेस्ट ऑलराउंडर्स में से एक हैं और उनका रहना टीम के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। इन तीनों के अलावा वॉशिंगटन सुंदर और दीपक हुड्डा भी ऑलराउंडर के तौर पर चयनकर्ताओं के निशाने पर होंगे।
 
फिनिशर्स/ऑलराउंडर्स की लिस्ट
हार्दिक पांड्या (पेस बॉलर)
अक्षर पटेल (स्पिनर)
रवींद्र जडेजा (स्पिनर) (चोटिल)
वॉशिंगटन सुंदर (स्पिनर)
दीपक हुड्डा (स्पिनर)

तेज गेंदबाजों के रोस्टर में कौन-कौन शामिल?

भारतीय टीम ने पिछले कुछ वर्षों में पेस बैटरी का पूरा एक खेमा तैयार कर लिया है। जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी जैसे दिग्गज तेज गेंदबाजों के चोटिल होने का भी बाकी तेज गेंदबाजों का फायदा मिला है। इस दौरान सिराज, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक जैसे गेंदबाज उभर कर सामने आए। बुमराह अगर फिट रहते हैं तो उनका, शमी और सिराज का स्क्वॉड में चुना जाना लगभग तय है। प्रसिद्ध कृष्णा भी चयनकर्ताओं की नजर में होंगे, लेकिन वह फिलहाल चोटिल हैं। इनके अलावा अर्शदीप, उमरान, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर और कुलदीप सेन में से किसी को स्क्वॉड में शामिल किया जा सकता है।
 
तेज गेंदबाजों की लिस्ट
जसप्रीत बुमराह (चोटिल)
मोहम्मद शमी
मोहम्मद सिराज
अर्शदीप सिंह
प्रसिद्ध कृष्णा (चोटिल)
उमरान मलिक
शार्दुल ठाकुर
दीपक चाहर
कुलदीप सेन

स्पेशलिस्ट स्पिनर्स के रोस्टर में कौन-कौन शामिल?

India Probable Squad for 2023 ODI World Cup, Team India Kicks off their preparation for World Cup
बाएं से- युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव और रवि बिश्नोई - फोटो : BCCI
इस साल विश्व कप भारत में होना है, जिसमें स्पिनर्स की भूमिका अहम होगी। ऐसे में युजवेंद्र चहल और चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव का चुना जाना लगभग तय है। कुलदीप फिलहाल शानदार फॉर्म में हैं। वहीं, चहल भी किफायती साबित हो रहे हैं। इनके अलावा रवि बिश्नोई भी चयनकर्ताओं की लिस्ट में शामिल होंगे।
 
स्पेशलिस्ट स्पिनर्स की लिस्ट
युजवेंद्र चहल
कुलदीप यादव
रवि बिश्नोई
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed