फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India playing xi T Natarajan Replaces Kuldeep yadav for third and final odi vs England

विराट कोहली ने फेंका तुरुप का इक्का: फाइनल वनडे से कुलदीप बाहर, नटराजन की प्लेइंग XI में एंट्री

Sun, 28 Mar 2021 01:53 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 28 Mar 2021 01:53 PM IST
विज्ञापन
India playing xi T Natarajan Replaces Kuldeep yadav for third and final odi vs England
टी नटराजन - फोटो : @Natarajan_91

पुणे में भारत-इंग्लैंड के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला खेला जा रहा है। भारतीय टीम फिर से टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करेगी, यानी इंग्लैंड ने लगातार तीसरे मैच में टॉस जीता है। बहरहाल जो भी टीम इस मुकाबले को जीतेगी वो सीरीज पर कब्जा जमा लेगी। याद हो कि पहला मैच भारत ने जीता था तो दूसरे वनडे में इंग्लैंड ने जबरदस्त वापसी की थी। करो या मरो के इस मुकाबले में दोनों ही टीम ने अपनी रणनीति में थोड़ा सा बदलाव किया है।

विज्ञापन


एक-एक बदलाव के साथ उतरी टीम
भारत ने पिछले मैच में बेहद महंगे साबित हुए कुलदीप यादव को बाहर किया है, लेकिन एक स्पिनर की जगह दूसरे स्पिनर की एंट्री नहीं हुई है। अनुमान के मुताबिक युजवेंद्र चहल को मौका नहीं दिया गया है। चाइनामैन के स्थान पर टी नटराजन के रूप में पेसर की प्लेइंग इलेवन में एंट्री हुई है, जो भुवनेश्वर कुमार और शार्दुल ठाकुर का साथ देंगे। दूसरी ओर इंग्लैंड में तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर टॉम करन को बाहर कर मार्क वुड की वापसी कराई गई है, जिन्हें वर्क लोड मैनेजमेंट के तहत दूसरे मैच में आराम दिया गया था।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया दौरे में तीनों फॉर्मेट में किया था डेब्यू
आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले नटराजन को भारतीय क्रिकेट टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नेट गेंदबाज के तौर पर ले जाया गया था। यॉर्करमैन के नाम से मशहूर नटराजन उस दौरे पर भारत के लिए क्रिकेट के सभी प्रारूपों में डेब्यू करने में सफल रहे, उन्होंने कंगारू टीम के खिलाफ वनडे करियर की शुरुआत करते हुए पहले ही मैच में 2 विकेट चटकाए। वहीं टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करते हुए 3 विकेट लिए, इसके बाद उन्होंने ब्रिस्बेन में अपने टेस्ट करियर का आगाज करते हुए 3 विकेट हासिल किए थे। अबतक खेले छह अंतरराष्ट्रीय मैच में वह 12 विकेट चटका चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत की प्लेइंग इलेवन
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, टी नटराजन, भुवनेश्वर कुमार, प्रसिद्ध कृष्णा और शार्दुल ठाकुर


इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन
जोस बटलर (कप्तान और(विकेटकीपर), जॉनी बेयरस्टो, जेसन रॉय, बेन स्टोक्स, डेविड मलान, सैम करन, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल राशिद, रीस टॉपले, मार्क वुड और मोईन अली

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed