{"_id":"692bf68bf7479324690b3609","slug":"india-playing-11-squad-vs-south-africa-ind-vs-sa-1st-odi-team-players-list-news-in-hindi-2025-11-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs SA: पहले मैच में तीन स्पिनर और इतने ही तेज गेंदबाजों के साथ उतरा भारत, वाशिंगटन-ऋतुराज शामिल; पंत बाहर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SA: पहले मैच में तीन स्पिनर और इतने ही तेज गेंदबाजों के साथ उतरा भारत, वाशिंगटन-ऋतुराज शामिल; पंत बाहर
Sun, 30 Nov 2025 01:17 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रांची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 30 Nov 2025 01:17 PM IST
सार
दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ पहले वनडे मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। भारतीय कप्तान केएल राहुल ने भी कहा कि अगर वह टॉस जीतते तो पहले गेंदबाजी करने का फैसला ही लेते।
विज्ञापन
केएल राहुल
- फोटो : PTI
विस्तार
भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रांची में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में तीन स्पिनर और इतने ही तेज गेंदबाजों के साथ उतरा है। इस मैच से पहले टीम संयोजन को लेकर काफी माथापच्ची हो रही थी, लेकिन टीम प्रबंधन ने तीन स्पिनर और इतने ही विशेषज्ञ तेज गेंदबाजों के साथ उतरने का फैसला लिया। दिलचस्प बात यह है कि ऋषभ पंत को एकादश में जगह नहीं मिली और कप्तान केएल राहुल इस मैच में विकेटकीपिंग की भूमिका भी निभाएंगे।
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका ने जीता टॉस
दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ पहले वनडे मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। भारतीय कप्तान केएल राहुल ने भी कहा कि अगर वह टॉस जीतते तो पहले गेंदबाजी करने का फैसला ही लेते। केएल ने इस बात की पुष्टि कर दी कि ऋतुराज गायकवाड़ इस मैच के लिए प्लेइंग-11 का हिस्सा होंगे, जबकि रोहित शर्मा के साथ यशस्वी जायसवाल पारी की शुरुआत करेंगे।

पंत-राहुल का साथ खेलना मुश्किल?
विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और केएल राहुल दोनों ही इस सीरीज का हिस्सा हैं। केएल शुभमन गिल की अनुपस्थिति में टीम की कमान संभाल रहे हैं तो यह तय था कि वह मैच में होंगे, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की थी कि पंत राहुल के साथ एकादश में कैसे फिट हो सकते हैं। पंत का खेलना रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण हो सकता था क्योंकि वह बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं, जबकि भारतीय बल्लेबाजी क्रम में अधिकतर बल्लेबाज दाएं हाथ के हैं। भारत इस मैच में पहले बल्लेबाजी कर रहा है और रांची में शाम को ठंडे मौसम में लक्ष्य का बचाव करना आसान नहीं रहेगा। ऐसे में टीम प्रबंधन ने अतिरिक्त गेंदबाज को चुनना बेहतर विकल्प समझा। वहीं, ऑलराउंडर के तौर पर नीतीश रेड्डी की जगह वाशिंगटन सुंदर को प्लेइंग-11 में जगह दी गई है, जबकि ऋतुराज गायकवाड़ भी इस मैच में खेल रहे हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, वाशिंगटन सुंदर, केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा।
दक्षिण अफ्रीका: रेयान रिकेल्टन, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्करम (कप्तान), मैथ्यू ब्रिट्जके, टोनी डि जॉर्जी, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, प्रेनेलन सुब्रायेन, नांद्रे बर्गर, ओटनिल बार्टमैन।