{"_id":"61a0301601342040cd4daea1","slug":"india-pakistan-match-most-watched-match-in-t20-world-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनोखा रिकॉर्ड: भारत-पाक मुकाबला टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला मैच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अनोखा रिकॉर्ड: भारत-पाक मुकाबला टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला मैच
Fri, 26 Nov 2021 06:35 AM IST
Jeet Kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 26 Nov 2021 06:35 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : सोशल मीडिया
टी20 विश्व कप को दुनिया भर में रिकॉर्ड दर्शक मिले और 16 करोड़ 70 लाख से अधिक लोगों ने इसे टीवी पर देखा। टूर्नामेंट का करीब 10000 घंटे टीवी और डिजिटल प्ल्टफॉर्म पर 200 देशों में प्रसारण किया गया।
विज्ञापन
भारत, पाकिस्तान, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका में दर्शकों की संख्या में इजाफा हुआ। भारत-पाक मैच को भारत में स्टार इंडिया नेटवर्क पर 15.9 अरब मिनट देखा गया।
विज्ञापन
यह टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के इतिहास में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला मैच हो गया। इससे पहले भारत और वेस्टइंडीज के बीच 2016 टी20 विश्व कप का सेमीफाइनल मैच सबसे ज्यादा देखा गया था।
विज्ञापन