{"_id":"6ae9e844c7546282aa0f2f91","slug":"india-pacer-prasidh-krishna-declared-fit-for-the-two-match-test-series-against-new-zealand-2026-11-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारत को मिली राहत: प्रसिद्ध टेस्ट सीरीज के लिए फिट घोषित, न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीसरे मैच का होंगे हिस्सा?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारत को मिली राहत: प्रसिद्ध टेस्ट सीरीज के लिए फिट घोषित, न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीसरे मैच का होंगे हिस्सा?
Tue, 03 Nov 2026 07:27 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 03 Nov 2026 07:27 PM IST
सार
- भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले बड़ी राहत मिली है।
- टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा टेस्ट सीरीज के लिए फिट घोषित हो गए हैं।
- बीसीसीआई के सूत्र ने प्रसिद्ध को लेकर अपडेट दिया है।
विज्ञापन
प्रसिद्ध कृष्णा
- फोटो : BCCI
विस्तार
भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को मंगलवार को 19 नवंबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए फिट घोषित कर दिया गया है। इस सीरीज का पहला टेस्ट मैच 19 से 23 नवंबर तक वेलिंगटन में खेला जाएगा, जबकि दूसरा मुकाबला 27 नवंबर से 1 दिसंबर तक क्राइस्टचर्च में होगा।
विज्ञापन
Trending Videos
प्रसिद्ध पर क्या आया अपडेट?
प्रसिद्ध बाएं हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण बाहर हो गए थे और इसके चलते उन्हें बुधवार से ऑकलैंड में शुरू होने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज से भी बाहर होना पड़ा था। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सूत्र ने कहा, प्रसिद्ध कृष्णा को फिट घोषित कर दिया गया है और वह न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए उपलब्ध रहने के लिए तैयार हैं।
दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज के सात से 10 नवंबर तक लिंकन में भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच होने वाले तीसरे अनौपचारिक चार दिवसीय टेस्ट मैच में भी खेलने की उम्मीद है।

वनडे सीरीज से हुए थे बाहर
भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड के खिलाफ चार नवंबर से शुरू होने वाली आगामी पांच मैचों की वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। प्रसिद्ध वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज के दौरान हैमस्ट्रिंग चोट से जूझ रहे थे। बीसीसीआई ने कुछ दिनों पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम का एलान किया था। प्रसिद्ध को सिर्फ शुरुआती तीन मैचों के लिए टीम में जगह मिली थी। लेकिन वह वनडे में नहीं खेल पाएंगे। हालांकि, राहत की बात यह है कि टेस्ट से पहले वह फिट हो गए हैं।

अहम है टेस्ट सीरीज
भारत के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज अहम है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें बरकरार रखने के लिए भारत को हर हाल में दोनों मैच अपने नाम करने होंगे। प्रसिद्ध लंबे समय से भारतीय गेंदबाजी आक्रमण का अहम हिस्सा हैं। ऐसे में टेस्ट सीरीज के लिए उनका फिट होना भारत के लिए सकारात्मक संकेत है।